श्रीसंत ने बताई 2013 आईपीएल के दौरान तौलिया लटकाने की वजह
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कभी चर्चित खिलाड़ियों में शामिल होने वाले क्रिकेटर श्रीसंत की जिंदगी आईपीएल 2013 की उस रात ने बदल दी, जिसमें वो स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाए गए, फिलहाल आज वो इस दंश से मुक्त हो चुके हैं और इसलिए उन्होंने उस राज से पर्दा हटाया है, जिसकी वजह से वो शक और सवालों के घेरे में थे।

एलन डॉनल्ड को अपना आदर्श मानते हैं
जी हां, आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं, श्रीसंत की मैच में गेंदबाजी के दौरान ट्राउजर के साथ तौलिया लटकाने वाली बात की, जिसके बारे में श्रीसंत ने अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कहा कि वह साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डॉनल्ड को अपना आदर्श मानते हैं और इसलिए उनकी हर हरकत को वो कॉपी करते थे।

ट्राउजर में तौलिया लटकाना
डॉनल्ड गेंदबाजी करते समय ट्राउजर में तौलिया लटकाकर रखते थे इसलिए मैंने भी ऐसा किया था, जिसे लोगों ने कहां से कहां जोड़ दिया। जिस मैच के बाद मुझे दोषी ठहराया गया, उससे पहले मैं कई बार तौलिया लेकर कई मैचों में बॉलिंग कर चुका था ।

अंपायर कुमार धर्मसेना से परमिशन ली थी
और उस मैच में भी मैंने तौलिया लटकाने के लिए अंपायर कुमार धर्मसेना से परमिशन ली थी, हमारी वो बात निश्चित तौर पर स्टंप माइक्रोफोन में रिकार्ड हुई होगी। क्या किसी को कॉपी करना गलत है या वो अपराध है, मैं तो अपने चेहरे पर डॉनल्ड की तरह बहुत ज्यादा जिंक ऑक्साइड लगाता था। क्या इसका अर्थ यह है कि वे मैच भी फिक्स थे?

जनार्दन नाम के बुकी के काफी करीब
गौरतलब है कि 2013 में आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के कथित आरोपों के चलते श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था। आरोप था कि वह जनार्दन नाम के बुकी के काफी करीब थे। यह भी आरोप था कि जनार्दन ने उन्हें आईपीएल के दौरान किसी खास ओवर में कुछ खास रन देने पर पैसे देने का वादा किया था औऱ श्रीसंत ने इशारा देने के लिए बॉलिंग के वक्त अपने ट्राउजर पर तौलिया लटकाया था।

दूसरे जीवनदान से कम नहीं
खैर 7 अगस्त को केरल उच्च न्यायालय ने बीसीसीआई की ओर से 2013 के आईपीएल स्पाट फिक्सिंग मामले में लगाया गया आजीवन प्रतिबंध श्रीसंत पर हटा दिया। पिछले 4 सालों से इस बैन का बोझ सह रहे श्रीसंत के लिए ये किसी दूसरे जीवनदान से कम नहीं है, उन्होंने इस फैसले के बाद ट्वीट करके कहा था कि भगवान वाकई में दयालु है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications