For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशिया कपः नेपाल के बाद बांग्लादेश से भी हारी टीम इंडिया, पहले ही दौर में हुई बाहर

कुआंलालंपुर। नेपाल से मिली 19 रनों की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया अंडर 19 एशिया कप में अब बांग्लादेश से भी हारकर पहले ही राउंड से बाहर हो गई है। बांग्लादेश ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। कुआलालम्पुर में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर महज 187 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम ने सिर्फ दो विकेट गंवाकर बड़ी आसनी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह पिछले साल चैंपियन रही टीम इंडिया पहले ही दौर से बाहर हो गई।

एक भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। कप्तान हिमांशु राणा ने 15 रन बनाए। मनोज कालरा ने 1 रन की पारी खेली। विकेटकीपर अनुज रावत ने 34 और सलमान खान ने नाबाद 39 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने तो और भी खराब प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के पिनाक घोष ने नाबाद 81 रन, तोहिद ह्रदॉय ने नाबाद 48 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई।


आपको बता दें टीम इंडिया अंडर-19 टीम ने 2014 और 2016 में खिताब जीता था लेकिन इस बार टीम इंडिया पहले ही दौर से बाहर हो गई। टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तानी टीम भी पहले ही दौर से बाहर हो गई है। ग्रुप बी से अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया वहीं ग्रुप ए से नेपाल और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का मुकाबला नेपाल से और श्रीलंका का मैच बांग्लादेश से होगा।

बता दें कि इससे पहले नेपाल क्रिकेट टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को 19 रनों से हराकर करारी शिकस्त दी थी। एशिया की पुछल्ली टीमों में से एक नेपाल ने बड़ा उलटफेर करते हुए एशिया कप अंडर-19 में भारत को हराया। बता दें कि कुआंलालंपुर में खेले जा रहे ग्रुप ए के दूसरे मैच में नेपाल ने भारत को हराया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 18:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+