इस साल भी नहीं होगा एशिया कप, 2023 तक के लिए स्थगित किया गया टूर्नामेंट
नई दिल्ली। एशिया कप को आधिकारिक रूप से आज दो साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप को 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया है। जिस तरह से कोरोना के चलते कई टूर्नामेंट पर इसका असर पड़ा और अगले दो साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिहाज से व्यस्त हैं उसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। दरअसल इस साल के अंत में टी-20 विश्वकप का आयोजन होना है, इसके अलावा एशेज श्रंखला और एक दिवसीय विश्वकप का भी आयोजन होना है। जिसके चलते एशिया कप को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
एशिया क्रिकेट काउंसिल की ओर से प्रेस रिलीज जारी करके इसकी जानकारी दी गई है। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि एसीसी एग्जेक्युटिव बोर्ड ने कोरोना के चलते कई पाबंदी और स्वास्थ्य को खतरे को देखते हुए एशिया कप 2020 को 2021 के लिए स्थगित किया था। इसके बाद से ही एसीसी तमाम देशों के साथ इस साल इसके आयोजन को लेकर चर्चा कर रहा था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर की व्यस्तता को देखते हुए इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सही समय नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में इस टूर्नामेंट को आगे करनेके अलावा कोई विकल्प नहीं है। लिहाजा टूर्नामेंट को 2023 तक स्थगित करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नजर नहीं आता है। आने वाले समय में 2023 के एशिया कप की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
एशिया कप को लगातार दूसरी बार स्थगित किया गया है और इस बारे इसे दो साल के लिए स्थगित किया गया है। इससे पहले सितंबर 2020 में एशिया कप का आयोजन होना था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे जून 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। टूर्नामेंट का आयोजन पहले पाकिस्तान के पास था लेकिन बाद में इसे श्रीलंका को दिया गया था। फिलहाल 2023 में श्रीलंका इसका आयोजन करेगा। बता दें कि 2016 के बाद से एशिया कप को वनडे से बदलकर टी-20 में तब्दील किया गया था। वर्ष 2008 से पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया है। श्रीलंका ने 2010 के सीजन का आयोजन कियाथा। जबकि बाकी के तीन सीजन बांग्लादेश ने आयोजित किया था। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने 2018 में यूएई में एशिया कप को जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
