श्रीलंका दौरा: वनडे और T-20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवराज बाहर
नई दिल्ली। 20 अगस्त से श्रीलंका में शुरू हो रहे एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। सिक्सर किंग युवराज सिंह को इस दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है जबकि मनीष पांडे को लंबे अरसे बाद टीम में वापसी हुई है। टीम इंडिया श्रीलंका में एकदिवसीय श्रृंखला के साथ एख टी-20 मैच भी खेलेगी और उसमें भी यही टीम भाग लेगी।
बता दें कि युवराज सिंह पिछले कुछ मैंचों से फॉर्म में नहीं थे और उन्होंने आखिरी 6 मैचों में सिर्फ 109 रन बनाए है। चयनकर्ताओं ने युवराज के इसी खराब प्रदर्शन के चलते हुए उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही केएल राहुल की भी टीम में वापसी हुई है। केएल राहुल चोट के चलते इंग्लैंड में हुए चैंपियंस ट्राफी नहीं खेल पाए थे।
टीम इस प्रकार है-
विराट कोहली(कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, केदाव जाधव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
