Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'बूढ़े हो गए हैं मलिंगा, अब पहले जैसी तेजी नहीं रही'

दांबुला। श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लसिथ मलिंगा के बारे में बड़ा बयान दिया है। धवन ने कहा है मलिंगा अब बूढ़े हो गए हैं। उनमें पहले जैसी तेजी नहीं रही है। धवन ने कहा- "निश्चित रूप से वो बूढ़े हो गए हैं। मेरा मानना है कि उम्र के साथ उनकी तेजी भी खत्म हो गई है और इसीलिए हम उनके खिलाफ ज्यादा आक्रामक शॉट खेलने लगे हैं। ये प्राकृतिक है। सबकी उम्र बढ़ती है और मलिंगा भी उसी दौर से गुजर रहे हैं।" हालांकि धवन ने ये भी कहा कि मलिंगा के अंदर काबिलियत है और वे अच्छा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मलिंगा काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में ये स्वभाविक है कि उनकी उम्र बढ़ने के साथ-साथ खेल में भी अंतर आया है।

यही नहीं धवन ने श्रीलंका टीम को लेकर भी कहा कि श्रीलंकाई टीम अभी युवा है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अनुभव बहुत मायने रखता है। खिलाड़ी जैसे-जैसे मैच खेलेंगे वैसे-वैसे वो खेल को समझेंगे। श्रीलंका अच्छी टीम है और टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। इसका सबूत उन्होंने हमें चैंपियंस ट्रॉफी में हराकर दे दिया था।

गौरतलब है कि मलिगा आईपीएल से पहले काफी समय तक चोट के चलते क्रिकेट से बाहर रहे थे। भारत के खिलाफ पहले वनडे में भी फ्लॉप रहे। मलिंगा को कोई भी विकेट नहीं मिला था। मलिंगा ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 8 ओवर में 52 रन लुटाए थे लेकिन इस दौरान उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिल सका। आपको बता दें कि पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मलिंगा के करियर का 200वां वनडे मैच था। मलिंगा ने 200 मैच में 298 विकेट लिए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+