Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली से मिलने श्रीलंका पहुंची अनुष्का शर्मा, फोटो वायरल

कैंडी। श्रीलंका दौरे पर गए अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियां उनके साथ गई हैं। ऐसे में विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी कोहली से मिलने उनके पास श्रीलंका पहुंच गई हैं। श्रीलंका पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद विराट कोहली काफी खुश हैं। कोहली की इस खुशी को दोगुना करने उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा श्रीलंका गई हैं। इस कपल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें ये दोनों श्रीलंकाई फैंस के साथ दिख रहे हैं। फोटो में टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी हैं।

ये फोटो विरुष्का नाम से वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि विराट कोहली की अगुआई में पहली बार भारतीय टीम ने विदेश में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज क्लीन स्वीप की है। कोहली इकलौते ऐसे भारतीय कप्तान है जिसने विदेश में तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। गौरतलब है कि भारत को अब श्रीलंका के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज 20 अगस्त से खेलनी है। वनडे टीम की घोषणा हो चुकी है। आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव को आराम दिया गया है। मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और केएल राहुल को वनडे सीरीज और एकलौते टीम20 मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+