WWC INDvSI: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 115 रनों से हराया
नई दिल्ली। आईसीसी महिला विश्व कप में आज भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने अभी तक सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।
अभी तक भारतीय टीम ने जीते हैं सभी मैच
- दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 115 रनों से हराया।
- दक्षिण अफ्रीका ने दिया 274 का टारगेट
- 203 रन पर गिरा दक्षिण अफ्रीका का 6वां विकेट, एल. लस्स 16 रन बनाकर आउट।
-162 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा। एम. कैप्प 19 रन बनाकर हरमनप्रीत कौर का शिकार बनी।
- 160 पर ड्यू प्रीज का विकेट गिरा, ड्यू प्रीज ने 22 रनों की पारी खेली। पूनम यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
- लिजेल ली का विकेट गिरने के दौरान दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 134 रन था
- अच्छी पारी खेल रही लिजेल ली अपना शतक पूरा नहीं कर सकी और 92 रन के निजी स्कोर पर उनका विकेट गिरा।
- 92 रन के स्कोर पर तृषा चेटी का विकेट गिरा। उन्होंने 24 रनों की पारी खेली।
- एल वूलवार्डट एक के निजी स्कोर पर आउट हो गई
- टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम का एक रन पर पहला विकेट गिरा।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले को लेकर जहां भारतीय टीम में जोश है। वहीं भारतीय कप्तान मिताली राज वनडे क्रिकेट में खास रिकॉर्ड के बेहद करीब भी है। माना जा रहा है कि मिताली राज सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन जाएंगी। अभी वह अपने इस रिकॉर्ड से महज 34 रन दूर हैं। अभी तक भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका टीम की खास बात उनकी गेंदबाजी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
