Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Asia Cup 2018: जब भारत-पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों की भेंट चढ़ गया एशिया कप

नई दिल्ली। साल 2018 में एशिया कप का आयोजन 15 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बार कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश,अफगानिस्तान, जबकि छठीं टीम का चुनाव एशिया कप क्वॉलिफायर के बाद होगा जिसका आयोजन मलेशिया में किया जाएगा। यह 14वां एशिया कप है।इतिहास के पन्ने पलटे तो एशिया कप से जुड़ी कई खट्टी मिठी यादें हैं।एशिया का जिक्र हो और उसमें भी क्रिकेट का जिक्र हो तो भारत-पाकिस्तान का नाम आना स्वाभाविक है। लेकिन इन दोनोंं देशों के रिश्तों की बात किसी से छुपी नहीं है।दोनों मुल्कों के तल्ख रिश्तों का असर व्यापार से लेकर खेल जैसे अहम मुद्दों पर पड़ता है। एशिया कप से भी जुड़ा एक ऐसा किस्सा है।

भारत और पाकिस्तान की तल्खियों के नाते एक एशिया कप रद्द कर दिया गया था। साल 1993 में एशिया कप पाकिस्तान में खेला जाना था लेकिन भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के बीच राजनीतिक कड़वाहट के चलते इस एशिया कप का आयोजन रद्द कर दिया गया।

एशिया कप की शुरुआत:
एशिया कप की शुरूआत 1984 में हुई। पहले साल इस आयोजन में (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका) टीमों ने हिस्सा लिया था। इस एशिया कप में तीन ही मुकाबले खेले गए थे। भारत ने सुनील गावस्कर की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा मुकाबला खेला था और टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 54 रनों से जीत हासिल की थी।

विवादों रहा चौथा एशिया कप:
पाकिस्तान ने भारत के साथ तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण 1990-91 के एशिया कप टूर्नामेंट का बहिष्कार किया था। इस एशिया कप में 3 टीमों ने (भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश) ने हिस्सा लिया था।1990-91 एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला कोलकाता में खेला गया। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकटों से मात दी थी और तीसरी बार ये खिताब अपने नाम किया।

जब पहली बार अफगानिस्तान को मिला मौका:
2014 में एशिया कप का 11वां संस्करण बांग्लादेश में खेला गया।भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बंग्लादेश ने इस आयोजन में ने हिस्सा लिया था। यह पहला मौका था जब अफगानिस्तान टीम 2014 में एशिया कप का हिस्सा बनी।

2016 में एशिया कप में हुआ बदलाव
2016 में एशिया कप में पहली बार बदलाब हुआ और 50 ओवर की टी-20 ओवर मुकाबला खेला गया। इस संस्करण में 5 (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, UAE) टीमों ने हिस्सा लिया बांग्लादेश में खेला गया था. इस संस्करण में बांग्लादेश और भारत के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था। जिसमें भारत ने श्रीलंका को 8 विकटों से करारी शिकस्त दी थी।

Story first published: Wednesday, September 5, 2018, 14:58 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+