65 साल बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट में दोहराया इतिहास
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को अपनी नई पारी की शुरुआत की। उन्होंने 23 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के 39वें अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। गांगुली इस महीने की शुरुआत में एक बैठक में सबकी सहमति से इस पद के उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे। भारतीय क्रिकेट के प्रशासन में इस शीर्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले वे एकमात्र उम्मीदवार थे।

भारतीय क्रिकेट में एक फ्रेश शुरुआत-
नई टीम में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के नए सचिव होंगे। जबकि उत्तराखंड के माहिम वर्मा नए उपाध्यक्ष हैं। BCCI के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष हैं, जबकि केरल के जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव हैं। BCCI के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष होंगे, जबकि केरल के जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव होंगे। गांगुली ने अपनी आक्रामक कप्तानी के साथ भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत की और वह BCCI में शीर्ष पद संभालने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं।

65 साल बाद दूसरे भारतीय कप्तान-
बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने वाले एकमात्र अन्य भारतीय कप्तान विजियनग्राम (विज्जी) के महाराजकुमार थे, जिन्होंने 1936 में इंग्लैंड दौरे के दौरान 3 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था। वे 1954 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने। हालांकि सुनील गावस्कर को 2014 में अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था लेकिन उन्होंने कभी भी पूर्णकालिक प्रशासक के रूप में पद नहीं संभाला। भारत के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक गांगुली ने पहले ही अपने 10 महीने के कार्यकाल में अपनी योजनाओं को तैयार कर लिया है। नए संविधान में अनिवार्य कूलिंग पीरियड के कारण पूर्व भारतीय कप्तान को अगले साल जुलाई में कार्यालय खाली करना होगा।
बतौर अध्यक्ष सौरव गांगुली के नेतृत्व में ये बड़े बदलाव देख सकता है भारतीय क्रिकेट

केवल 10 महीने ही क्यों रहेंगे पद पर ?
इस नियम के मुताबिक किसी अधिकारी को छह साल बाद प्रशासनिक भूमिका से हटना होता है। गांगुली पिछले 5 वर्षों से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। "एक टीम के रूप में हमारे पास वास्तव में देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं। जब से हम विश्व कप 2019 से बाहर हुए हैं, क्रिकेट मैदान पर शानदार रहा है और उम्मीद है कि आगे भी जारी रहेगा। और यह हमारा काम है कि ऐसा माहौल बनाया जाए कि लड़के बाहर जा सकें और अपने आपना श्रेष्ठ दे सकें, "गांगुली ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कहा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
