नई दिल्ली। आईपीएल होगा या नहीं, इसपर संशय बना हुआ है। 29 मार्च को शुरू होना वाला ये बड़ा टूर्नामेंट अब कोरोना वायरस के चलते 3 मई तक स्थगित कर दिया गया है। भारत सरकार ने 3 मई तक लाॅकडाउन किया है। हालांकि बीसीसीआई को अभी भी उम्मीद है कि टूर्नामेंट होगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कम मैचों के साथ आईपीएल सितंबर में करवाया जा सकता है, लेकिन इस बीच एशिया कप भी है। अब टकराव के कारण काैन सा टूर्नामेंट होगा, यह देखना बाकी है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीबीसी) ने साफ कह दिया कि वह आईपीएल के लिए एशिया कप रद्द नहीं करेंगे।
पीसीबी ने मंगलवार को एक पोडकास्ट वीडियो जारी करते हुए बीसीसीआई को इन संभावनाओं पर जवाब दिया। पीसीबी के अध्यक्ष हसान मनी ने एशिया कप को रद्द करने से मना कर दिया है। मनी ने कहा, ''मैंने इन सभी अटकलों के बारे में पढ़ा और सुना भी है, लेकिन अभी यह याद रखना होगा कि एशिया कप का होना या नहीं होना, भारत-पाकिस्तान का मुद्दा नहीं है। इस टूर्नामेंट से और भी कई सारे देश जुड़े हुए हैं।''
एहसाम मनी ने आगे कहा कि यदि इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप नहीं होता है, तो कई सदस्य देशों के लिए बड़ा वित्तीय संकट पैदा हो जाएगा। पाकिस्तान को जनवरी-फरवरी में आईसीसी से 55 से 65 करोड़ रुपए रुपए भी मिले थे। यह बात भी मनी ने मानी है। उन्होंने कहा, ''आईसीसी अगर सदस्य देशों को टूर्नामेंट से उनके हिस्से का भुगतान नहीं करेगा तो कई देशों पर इसका वित्तीय असर पड़ेगा।'' पहले एशिया कप पाकिस्तान में होने वाला था, लेकिन भारत के ऐतराज के बाद इसे दुबई में शिफ्ट कर दिया गया।
मनी ने कहा, ''अगर क्रिकेट फिर से शुरू होता है, तो एशिया कप का होना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि, एशियाई क्रिकेट का विकास भी इस टूर्नामेंट से मिलने वाले फंड पर ही निर्भर करता है। यह टूर्नामेंट उन एशियाई देशों के लिए भी बहुत जरूरी है, जो इसके सदस्य हैं। हालांकि, मैं यह पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि टूर्नामेंट होगा भी या नहीं। यदि सितंबर तक कोरोना काबू में आता है और स्थिति बदलती है, तो एशिया कप जरूर होगा। इस टूर्नामेंट से मिलने वाला फंड अगले दो साल तक इसके सदस्य देशों के खेल के विकास के लिए काफी जरूरी है।''