|
गेंदबाजों को टिप्स देते नजर आए धोनी:
बीसीसीआई ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराने के लिए आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्ण, सिद्धार्थ कौल, शहबाज नदीम और मयंक मार्कंडेय को दुबई भेजा है। ये सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में धोनी से बॉलिंग के टिप्स लेते नजर आए।
|
रवि शास्त्री नहीं पहुंचे दुबई:
भारतीय टीम एशिया कप के लिए दुबई पहुंच गई है, लेकिन रवि शास्त्री समेत टीम के अन्य सपोर्ट स्टाफ नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में टीम के खिलाड़ी धोनी की मदद ले रहे हैं।

धोनी ने जनवरी 2017 में छोड़ी थी कप्तानी:
गौरतलब है कि धोनी ने जनवरी 2017 में वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद विराट कोहली को कप्तान बनाया गया था। धोनी अक्सर विराट को कप्तानी के दौरान मैदान पर मदद करते दिख जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
