Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: टीम से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी को माइक हसी ने जमकर सराहा, कहा-ऑस्ट्रेलिया में कमी खलेगी

नई दिल्ली। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी माइक हसी ने एक भारतीय क्रिकेटर की जमकर सराहना की है। इस पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में हरफनमौला हार्दिक पंड्या की कमी खलेगी।हसी का मानना है कि ,'' हार्दिक काफी प्रतिभाशाली है और वह अगर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाते तो मुझे यकीन है कि वह शानदार प्रदर्शन करते। उनके होने से टीम का संतुलन काफी अच्छा होता। भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार्दिक की कमी जरूर खलेगी।

हसी की अलग राय:
एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों की गैरमौजदूगी का भारत को फायदा मिलने की बात चल रही है । वहीं 'मिस्टर क्रिकेट ' को यकीन है कि मेजबान टीम का अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण भारतीय युवा बल्लेबाजों को परेशान करेगा ।

उन्होंने कहा ,'' भारत के पास अच्छा मौका है क्योंकि यह बेहतरीन टीम है और भारत के पास कुछ बहुत अच्छे तेज गेंदबाज हैं । आस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण भी उम्दा है और भारत के युवा बल्लेबाजों को चुनौती देगा । आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराना कठिन है। आस्ट्रेलिया के लिये सबसे बड़ी चुनौती भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले पर अंकुश लगाने की होगी और हसी ने कहा कि मेजबान गेंदबाजों को भारतीय कप्तान के सामने संयम बरतना होगा ।आस्ट्रेलियाई टीम कोहली के खिलाफ तैयारी से उतरेगी लेकिन उस पर अमल करना होगा । आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कोहली जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी के सामने लंबे समय तक संयम बरतना होगा ।''

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट श्रृंखला छह दिसंबर को एडीलेड में शुरू होगी। हार्दिक पांड्या को सितंबर में एशिया कप के दौरान कमर के निचले हिस्से में चोट लगी थी जिसके चलते वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

Story first published: Saturday, November 17, 2018, 10:06 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+