इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, कैंसर से हुई बेटी की माैत

नई दिल्ली। इंग्लैंड दाैरे पर गए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज आसिफ अली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी 2 साल की बेटी नूर फातिमा की माैत हुई जो कैंसर का शिकार थी। आसिफ की बेटी का कैंसर चाैथी स्टेज तक पहुंच चुका था, जिसका इलाज अमेरिका के एक अस्पताल में चल रहा था। बेटी ने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। घर से चूर-चूर कर देने वाली खबर सुनकर आसिफ इंग्लैंड दाैरे को बीच में घर पहुंचे।

पाकिस्तान सुपर लीग में अली की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने आधिकारिक बयान जारी कर ये सूचना दी। उन्होंने बयान में कहा, 'ईएसएलयू परिवार बेटी के दुखद नुकसान पर आसिफ अली के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हमारे विचार और प्रार्थनाएं आसिफ और उनके परिवार के साथ हैं। आसिफ ताकत और साहस का एक बड़ा उदाहरण है। वो हमारे लिए प्रेरणा हैं।' आसिफ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाले पाकिस्तानी स्क्वाड का हिस्सा हैं, जिसका आखिरी आखिरी मैच रविवार को खेला गया। हालांकि, हेंडिग्ले में हुए इस मैच में हारकर पाक टीम ने 0-4 से सीरीज गंवा दी।

आसिफ ने कुछ समय पहले ट्वीट कर फैंस से अपनी बेटी के लिए दुआ करने की गुजारिश की थी। बता दें कि आसिफ को विश्व कप टीम में पहले शामिल नहीं किया गया था, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड दाैरे पर अच्छा प्रदर्शन कर टीम चयनकर्ताओं को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया। आसिफ इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज के सभी मैचों में खेले। दाएं हाथ के बल्लेबाज, जिन्होंने पांचवें और अंतिम वनडे में 22 रन बनाए, ने दो अर्द्धशतक बनाकर अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। हालांकि, उनके प्रयास इंग्लैंड को श्रृंखला में 4-0 से पछाड़ने से नहीं रोक सके। लेकिन उम्दा बल्लेबाजी प्रदर्शन की वजह से आसिफ को विश्व कप टीम में जगह बनाने में मदद मिलेगी। टीम चयनकर्ताओं ने भी आसिफ को विश्व कप के लिए चुनने पर सहमति जताई है।

Read more about: asif ali cancer death
Story first published: Monday, May 20, 2019, 11:22 [IST]
Other articles published on May 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+