INDvsAUS ,3rd ODI: कोहली का शतक गया बेकार, 32 रनों से मैच हारा भारत

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरा वनडे मैच 32 रनों से जीतकर सीरीज में अपनी वापसी कर ली है।ऑस्ट्रेलिया से मिले 314 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ाहट में आ गई थी। शिखर धवन (1) और अंबाती रायडू (2) की इस सीरीज में खराब फॉर्म जारी रही तो इस बार रोहित (14) भी कुछ खास नहीं कर सकें। लोकल ब्वॉय धोनी (26) और केदार जाधव (26) भी अच्छी शुरुआत को अंजाम देने में नाकामयाब ही रहे। केवल विराट कोहली ने जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए अपने वनडे करियर का 41वां शतक जमाया लेकिन उनको दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिल सका।
ऐसे में जब कोहली की जोड़ी शंकर के साथ जमती हुई दिखाई दे रही थी तभी कोहली 123 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद शंकर (32) और जडेजा (24) भी कुछ प्रतिरोध के अलावा खास नहीं कर सके। इस दौरान कंगारू स्पिनरों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा और जांपा ने तीन विकेट लिए। वहीं लियोन को भी शंकर का अच्छा विकेट मिला। बाद में रही सही कसर जे रिचर्डसन ने पूरी कर दी। जांपा, कमिंस और रिचर्डसन को तीन-तीन विकेट मिले।
इससे पहले ओपनर उस्मान ख्वाजा(104) के शतक और आरोन फिंच(93) की शानदार बल्लेबाजी की बदाैलत आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भारत के सामने 314 रनों का चुनाैतीपूर्ण लक्ष्य रखने में कामयाब हुआ। ओपनिंग करने उतरे फिंच-ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 193 रन जोड़े। फिंच ने 99 गेंदों में 10 चाैकों और 3 छक्को की मदद से 8 महीने बाद कोई बड़ी पारी खेली। ख्वाजा की पारी में 11 चाैके और 1 छ्क्का शामिल रहा। इनके अलावा आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 31 गेंदों में 47 रनो की पारी खेली, जिसमें 3 चाैके और इतने ही छक्के शामिल रहे। शाॅन मार्श सिर्फ 7 रन ही बना सके। वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 20 और पीटर हैंडस्कोब बिना खाता खोले पवेलियन लाैटे।
भारत की तरफ से चाइनामैन कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए। उन्होंने 10 ओवरो में 64 रन देते हुए 3 विकेट निकाले। कुलदीप ने फिंच, मार्श और हैंडस्कोब जैसे बड़े बल्लेबाजों का शिकार किया जिसकी बदाैलत आस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहा। मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 52 रन देकर 1 विकेट लिया। बुमरान ने बिना विकेट लिए 53 रन दिए। रविंद्र जडेजा 64 रन देकर कोई भी विकेट नहीं निकाल सके। विजय शंकर ने 8 ओवर में 44 तो केदार जाधव ने 32 रन लुटा दिए।
भारत अगर मैच जीतता है तो वह घरेलू मैदान पर लगातार 7वीं वनडे सीरीज जीतेगा। भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर आखिरी बार अक्टूबर 2015 में वनडे सीरीज हारी थी। तब पांच वनडे की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की थी। उसके बाद से टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर 6 वनडे सीरीज खेलीं और सभी जीतीं हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
