Korea Open 2019: डेनमार्क के खिलाड़ी को हराकर पी कश्यप ने ली सेमीफाइनल में एंट्री
नई दिल्ली: कोरिया ओपन में भारत के शटलर पारुपल्ली कश्यप शुक्रवार को इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्होंने डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसेन को सीधे गेम में हराया। पहला गेम 24-22 से जीतने के लिए कश्यप को कांटे का मुकाबला खेलना पड़ा लेकिन दूसरे गेम में भारतीय शटलर ने जोर्गेनसेन को कोई मौका नहीं दिया और पुरुष एकल वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में 24-22, 21-8 से मैच जीत अंतिम चार में अपनी जगह बना ली।
सेमीफाइनल में अब उनका सामना केंटो मोमोता से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में ली ज़ी जिया को हराया था। कश्यप पहले गेम में एक समय 8-11 से नीचे थे, लेकिन कुछ शक्तिशाली क्रॉस-कोर्ट स्मैश के साथ जोरदार वापसी करते हुए उन्होंने 24-22 से बढ़त बना ली। दूसरा सेट कुछ समय के लिए बराबरी पर शुरू हुआ, इससे बाद कश्यप ने आराम से सेमीफाइनल बर्थ को सील करने के लिए पांच स्ट्रेट स्पॉट जीते।
पी कश्यप ने पिछले दौर में टक्कर की स्पर्धा में मलेशिया के डैरन लिउ को 21-17 11-21 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
यह कश्यप का सीजन का दूसरा सेमीफाइनल है। वह इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के भी अंतिम चार में पहुंचे थे।
शनिवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मे में पी कश्यप की राह हालांकि आसान नहीं होगी। उनको दुनिया के न 1 केंटो मोमोता से मैच खेलना है जिनका परुपल्ली कश्यप के खिलाफ 2-0 से हेड-टू-हेड रिकॉर्ड है। कश्यप की रैंकिंग 30वें स्थान पर है। वे अपने प्रतिद्वंदी से आखिरी बार पांच साल पहले डेनमार्क ओपन में खेले थे।
2014 कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता कश्यप BWF वर्ल्ड टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में अकेले भारतीय बचे हैं इससे पहले, विश्व चैंपियन पीवी सिंधु और साइना नेहवाल टूर्नामेंट के पहले दौर में बाहर हो गईं थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
