Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट ने अपनी 'चूक' को बताया हार का मुख्य कारण, अंतिम दो मैचों में दिए बदलाव के संकेत

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरा वनडे मैच 32 रनों से जीतकर सीरीज में अपनी वापसी कर ली है।ऑस्ट्रेलिया से मिले 314 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ाहट में आ गई थी। शिखर धवन (1) और अंबाती रायडू (2) की इस सीरीज में खराब फॉर्म जारी रही तो इस बार रोहित (14) भी कुछ खास नहीं कर सकें। लोकल ब्वॉय धोनी (26) और केदार जाधव (26) भी अच्छी शुरुआत को अंजाम देने में नाकामयाब ही रहे। केवल विराट कोहली ने जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए अपने वनडे करियर का 41वां शतक जमाया लेकिन उनको दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिल सका।

मैच के बाद हार के कारणों पर चर्चा करते हुए कोहली ने कुछ अहम फैसलों में चूक को भारत की हार का कारण बताया है। विराट ने कहा कि जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में खेल रहा था उससे हमको लगा कि 350 रनों से ऊपर का लक्ष्य चेस करना होगा। साथ ही विराट ने बताया कि उनको कहा गया था कि शाम के समय मैदान में ओस गिरेगी जिससे विकेट गेंदबाजी के लिए मुश्किल होता जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। विराट ने माना कि उनसे चूक हुई है और कोई ओस नहीं गिरी। विकेट बल्लेबाजी के लिए बाद में और भी मुश्किल होता चला गया।

वहीं अपने टॉप ऑर्डर के ध्वस्त होने के बाद कोहली ने बताया कि हमारी टीम काफी विख्यात है ऐसे में हम नहीं चाहेंगे कि इस तरह से हमारा बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह से ढह जाए। अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि पहली ही गेंद से मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा था। ये मेरे बेहतरीन शतकों में से था। लेकिन जिस तरह से मैं आउट हुआ हूं उससे निराश हूं। कोहली ने यह भी कहा कि वे सीरीज के बचे हुए दो मैचों के लिए टीम में कुछ बदलाव करेंगे। साथ ही हम मजबूती से वापसी करेंगे।

Story first published: Friday, March 8, 2019, 23:07 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+