सौरभ गांगुली ने बताया कौन है भारतीय क्रिकेट का सबसे खास आदमी, कैसे जीतेंगे ICC प्रतियोगितायें
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को बुधवार को यहां आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष चुना गया जिसके बाद बधाईयों का अंबार सा लग गया। जहां एक ओर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली बोर्ड के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे वहीं सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि वह बोर्ड में पूर्व खिलाड़ियों को लाने की लोढ़ा समिति की सिफारिश का पालन करने से खुश हैं। इस बीच मीडिया से बात करते हुए नए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कप्तान विराट कोहली को लेकर अपना रुख साफ कर दिया।
और पढ़ें: अभिषेक नायर ने 13 साल के क्रिकेट करियर से लिया संन्यास, जानें कैसा रहा सफर
सौरभ गांगुली ने कहा कि विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे अहम व्यक्ति हैं और एक कप्तान के रूप में हर संभव समर्थन दिया जाएगा, ताकि चीजें आसान हों, मुश्किल नहीं। बीसीसीआई अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि वह गुरुवार को भारतीय कप्तान से बात करेंगे और आगे के बारे में चर्चा करेंगे।

विराट को लेकर जानें क्या बोले सौरभ गांगुली
सौरभ गांगुली ने कहा, ‘मैं कल उनसे बात करूंगा। वह भारतीय टीम के कप्तान हैं और भारतीय क्रिकेट में सबसे अहम व्यक्ति हैं। मैं इसे इसी तरीके से देखता हूं। इसलिए हम उनसे बात करेंगे और जैसा कि मैंने कहा कि हम हर संभव तरीके से उनका समर्थन करेंगे, वह इस टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनाना चाहते हैं। पिछले तीन से चार वर्षों में जिस तरीके से टीम खेल रही है, उस लिहाज से यह टीम काफी शानदार रही है।'

विराट को मिलेगा हर तरह का समर्थन
गांगुली ने कहा कि वह टीम प्रबंधन के साथ भी बातचीत करेंगे, जिसमें मुख्य कोच रवि शास्त्री शामिल हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा, ‘यह पूर्ण चर्चा होगी और हर चीज के बारे में परस्पर चर्चा होगी, लेकिन आश्वस्त रहिए, हम यहां चीजें आसान करने के लिए हैं, मुश्किल करने के लिए नहीं। हर चीज प्रदर्शन के आधार पर होगी।'
उन्होंने कहा, ‘प्रदर्शन सबसे अहम चीज है और हम भारतीय क्रिकेट के भविष्य पर फैसला करेंगे। विराट इस पूरे संदर्भ में सबसे अहम व्यक्ति हैं। हम उनका समर्थन करेंगे, हम उनकी बात सुनेंगे। मैं खुद भी कप्तान रह चुका हूं इसलिए मैं समझता हूं। आपसी सम्मान होगा, राय होंगी और चर्चाएं भी होंगी तथा हम वही करेंगे जो खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा।'

आईसीसी टूर्नामेंट में करना होगा खुद को साबित
गांगुली ने फिर से आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन की बात करते हुए कहा, ‘हां, आप कह सकते हो कि उन्होंने विश्व कप (इंग्लैंड में) नहीं जीता, लेकिन आप हर बार विश्व कप नहीं जीतते। हम उसका समर्थन करेंगे, वह जो भी चाहता है और हम सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय क्रिकेट आराम से आगे बढ़े।'

टेस्ट-वनडे में अलग कप्तान के सवाल पर जानें क्या बोले गांगुली
विश्व कप के बाद रोहित शर्मा के वनडे कप्तान बनाए जाने की अटकलबाजियां शुरू हो गई थीं। गांगुली से जब अलग प्रारूपों में अलग कप्तान रखने की जरूरत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह सवाल उठता है। भारत इस समय जीत रहा है। भारतीय टीम संभवत: दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है।'
दक्षिण अफ्रीका को मंगलवार को रांची में 3-0 से वाइटवॉश करने के बाद कोहली ने टेस्ट स्थलों को पांच तक सीमित करने की बात कही थी। इस बारे में पूछने पर गांगुली ने कहा, ‘टेस्ट स्थलों के लिहाज से, हमारे पास काफी राज्य हैं, काफी स्थल हैं इसलिए हमें उनके (कोहली के) साथ बैठना होगा और देखना होगा कि वह क्या चाहते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
