T-20 विश्व कप की बजाय IPL में खेलने को तैयार हुए स्टीव स्मिथ
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर तो थमने का नाम नहीं ले रहा, लेकिन कई देशों में खेल दोबारा से शुरू हो रहे हैं। आईपीएल सीजन-13 होगा या नहीं, इसपर भी अंतिम फैसला नहीं आ सका क्योंकि अक्तूबर में टी20 विश्व कप लेकर भी प्लानिंग हो रही है। कईयों का मानना है कि आईपीएल होना चाहिए जबकि टी20 विश्व कप को आगे बढ़ाना सही रहेगा। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है किअक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी20 विश्व कप अगर कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित होता है तो वह आईपीएल खेलने को तैयार हैं।
बीसीसीआई सितंबर अक्टूबर में आईपीएल कराना चाहता है, जो कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई सरकार से अनुमति मिलने पर आईपीएल खेलने भारत जाने के लिए तैयार हैं। स्मिथ ने कहा, ''देश के लिए विश्व कप खेलने से बढ़कर कुछ नहीं। निश्चित तौर पर मैं विश्व कप को तरजीह दूंगा, लेकिन अगर वह स्थगित होता है और आईपीएल होता है तो मैं आईपीएल खेलने के लिए तैयार हूं।''
स्मिथ ने कहा, ''हालात अभी हमारे काबू के बाहर हैं। हम वही कर रहे हैं जो हमसे कहा जा रहा है। ऐसी खबरें थी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से टी20 विश्व कप 2021 तक टालने के लिए कहा है। इस बारे में फैसला 10 जून को आईसीसी की बैठक में लिया जाएगा।'' स्मिथ ने कहा, ''मैने इसके बारे में सोचा नहीं है। हम पेशेवरों और सरकार की सलाह पर अमल करेंगे। इस समय दुनिया के जो हालात हैं, क्रिकेट अप्रासंगिक हो गया है। जब सही समय होगा और हमसे कहा जाएगा तो हम वापसी करेंगे। तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
