
भारत-पाकिस्तान पर ज्यादा ध्यान के चलते बर्बाद हो रहा है पाक क्रिकेट
उल्लेखनीय है कि दोनों देश फिलहाल सिर्फ मल्टी नेशन टूर्नामेंट जैसे एशिया कप और आईसीसी इवेंटस में ही एक दूसरे का सामना करते नजर आते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिये 12 टेस्ट मैच खेलने वाले असीम का मानना है कि पाकिस्तान की टीम नियमित अंतराल पर मजबूत टीमों के खिलाफ खेल रही थी, ऐसे में भारत के खिलाफ एक सीरीज का आयोजन कर पाना समस्या नहीं होना चाहिये था।
एक्सप्रेस न्यूज के साथ बात करते हुए असीम कमाल ने कहा,'हमारे क्रिकेट के बर्बाद होने के पीछे का कारण है कि हम भारत-पाकिस्तान मैचों पर कुछ ज्यादा ही फोकस करते हैं। दबाव को फिर से जीने के लिये हमें बाकी टीमों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।'

युवा खिलाड़ियों की मदद नहीं करते हैं सीनियर क्रिकेटर्स
असीम कमाल ने आगे बात करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट कल्चर का भी खुलासा किया है और कहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ी युवा प्लेयर्स को सिर्फ इस वजह से सिखाना नहीं चाहते हैं क्योंकि उन्हें टीम में अपनी जगह खो देने का डर है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा को पीसीबी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जिस पर बात करते हुए कमाल ने कहा कि उनके सामने पाकिस्तान क्रिकेट में ठीक करने के लिये काफी बड़ा टास्क है।
उन्होंने कहा,'पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी नये प्लेयर्स की मदद नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि वो उन्हें रिपलेस कर देंगे। यह ऐसा ट्रेंड है जो कि लंबे समय से चला आ रहा है और इसे खत्म करने की दरकार है। उन्हें (रमीज) पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार करने के लिये कई मुश्किल निर्णय लेने पड़ेंगे। उन्हें ऐसे लोगों का खुलासा करना होगा और बाहर करना होगा जो दीमक की तरह इस खेल का नाश कर रहे हैं।'

विश्वकप टीम में इन खिलाड़ियों का चयन चाहते हैं कमाल
इस दौरान पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने टी20 विश्वकप के लिये चुनी गई टीम पर भी अपनी राय रखी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान चयनकर्ताओं को टी20 विश्वकप टीम में कुछ बड़े नाम शामिल न होने के चलते काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने कहा,'शरजील खान पाकिस्तान के नंबर 1 विस्फोटक बल्लेबाज हैं। शोहेब मकसूद भी महान खिलाड़ी हैं और थोड़ी सी काउंसलिंग के बाद अच्छे से इस्तेमाल किये जा सकते हैं। साथ ही अगर फखर जमान को विश्वकप टीम में जगह मिलती है तो यह अब तक का बेस्ट डिसीजन साबित हो सकता है।'


Click it and Unblock the Notifications
