
श्रीनिवासन
गौरतलब है कि लोढ़ा पैनल की सिफारिशों के मुताबिक श्रीनिवासन टीएनसीए या बीसीसीआई के पदाधिकारी बनने के अयोग्य हैं, जिसके बाद पत्रकार ने उनसे ये प्रश्न किया था।

तुम कहां से आये हो?
बस फिर क्या था, वो भड़क गए और पत्रकार से पूछा कि तुम कहां से आये हो, किस चैनल से हो, अपनी हैसियत बताओ और फिर सवाल करो। श्रीनिवासन की ये हरकत वहां खड़े सभी लोगों के लिए हैरान कर देने वाली थी।

टीएनसीए कार्यकारी समिति
मालूम हो कि टीएनसीए कार्यकारी समिति ने श्रीनिवासन को बैठक के लिये अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था, जिसके बाद ही श्रीनिवासन एसजीएम में हिस्सा बने थे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को हुई विशेष आम बैठक में लोढ़ा समिति सिफारिशें जल्द से जल्द लागू करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है।

'एक राज्य-एक वोट',
यह समिति 'एक राज्य-एक वोट', 70 साल की आयु सीमा, चयन समिति में सदस्यों की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच या उससे अधिक करने जैसे मुद्दे भी देखेगी।


Click it and Unblock the Notifications