वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले रोहित ने पोलार्ड से तोड़ी दोस्ती, वीडियो वायरल
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने हाल ही में ट्विटर पर भारत के सीमित ओवरों के उप-कप्तान रोहित शर्मा को अनफॉलो कर दिया। हालांकि, कहानी में एक ट्विस्ट है। यह सभी ड्रामा भारत और वेस्टइंडीज के बीच आगामी तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए बुना गया है।
पोलार्ड और रोहित दो क्रिकेटर हैं जिनकी दोस्ती बहुत आगे तक मानी जाती है। दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए मैदान साझा करते हैं और इन्होंने अपनी इस साझेदारी से फ्रैंचाइजी के लिए आईपीएल ट्रॉफी भी हासिल की है। लेकिन आगामी भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज से पहले, दोनों हैप्पी अनफ्रेंडशिप डे 'मना रहे हैं।
रोहित ने इसके लिए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे पोलार्ड का स्वागत भारत में कर रहे हैं और एयरपोर्ट पर एक बोर्ड के जरिए उन्होंने ये व्यक्त किया है। इसके बाद वे पोलार्ड को रिसीव करके अपने साथ कार में लेकर जाते हैं जहां पर दोनों म्यूजिक सुनते हैं।
इसी बीच रोहित को एफएम से जानकारी मिलती है कि पोलार्ड ने कहा है कि भारत को भारत में हराने में बहुत मजा आने वाला है। इसके बाद रोहित अपनी कार में खराबी होने का नाटक करके पोलार्ड को गाड़ी से धक्का लगाने के लिए उतार देते हैं जिसके बाद वे पोलार्ड का सामान गाड़ी से उतार कर गाड़ी लेकर साफ हो जाते हैं।
यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसको आप यहां पर देख सकते हैं। वीडियो में रोहित ने पोलार्ड के लिए कैप्शन लिखा है- हैप्पी अनफ्रैंडशिप डे पोलार्ड।
This isn’t over, @ImRo45! 😤#UnfriendshipDay is on! #INDvWI @StarSportsIndia
— Kieron Pollard (@KieronPollard55) November 21, 2019
मजेदार बात यह है कि पोलार्ड का इस पर जवाब भी आ गया है जिसमें उन्होंने बताया है कि यह मामला अभी नहीं खत्म हुआ है। इसका मतलब यह है कि कहानी अभी बाकी है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच 6 दिसंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। इसके बाद तीन मैचों की ODI सीरीज भी खेली जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
