Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंबलडन: पेस-ब्लैक की खिताबी जीत

लंदन। भारत के स्‍टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विंबलडन के मिश्रित युगल मुकाबलों में खिताबी जीत दर्ज की है। लिएंडर पेस का यह ग्‍यारहवां ग्रैंड स्‍लैम खिताब है।

रविवार को ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मैच में पेस-ब्लैक की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के वेल्से मूडी और अमेरिकी की लिसा रेमंड की जोड़ी को 6-4, 7-6 (5) से पराजित किया।

इस जीत के साथ ही लिएंडर पेस ने एक समय अपने जोड़ीदार रहे महेश भूपति को भारत के लिए सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में पछाड़ दिया। पेस के नाम अब छह युगल, छह मिश्रित युगल खिताब दर्ज है। भूपति के नाम 11 ग्रैंड स्लैम खिताब है जिनमें चार युगल और सात मिश्रित युगल शामिल हैं।

क्लिक करें- धोनी की शादी की खबरें | फीफा 2010 स्‍पेशल

पेस और ब्लैक की जोड़ी पिछले साल इस टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी। उन्होंने 2008 में अमेरिकी ओपन और 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन जीता था। रेमंड और मूडी की जोड़ी 11वीं वरीयता प्राप्त है। पेस 2009 में पहले ही दौर में बाहर हो गए थे जबकि 2008 में वह सेमीफाइनल में हार गए थे।

पेस ने 1999 में महेश भूपति के साथ पुरुषों के युगल मुकाबले में और लिसा रेमंड के साथ मिश्रित युगल मुकाबले में यहां खिताबी जीत हासिल की थी। वर्ष 2003 में मार्टिना नबरातिलोवा के साथ मिश्रित युगल खिताब जीता था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+