Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एकदिवसीय टीम: सचिन बाहर, सहवाग अंदर

नागपुर, 6 नवंबर: भारतीय क्रिकेट टीम के मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर को इसी महीने की 14 तारीख से भारत-इंगलैंड के बीच शुरू हो रही एकदिवसीय सीरीज के लिए चुनी गई टीम से बाहर रखा गया है, जबकि टेस्‍ट टीम के सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग की एकदिवसीय टीम में वापसी हो गई है।

सात मैचों की इस सीरीज के पहले तीन मैचों में सचिन नहीं खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एन श्रीनिवासन ने इंग्‍लैंड के भारत दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा करते हुए बताया कि तेंदुलकर के अनुरोध पर उन्‍हें तीन मैचों के लिए आराम दिया जा रहा है।

भारतीय टीम के व्‍यस्‍ततम कार्यक्रम को देखते हुए बीसीसीआई ने गेंदबाजों को बारी-बारी से मौका देने का निर्णय लिया है, जिससे किसी एक खिलाड़ी पर ज्‍यादा दबाव नहीं पड़े।

एकदिवसीय टीम से गेंदबाज इरफान पठान, प्रवीण कुमार बल्‍लेबाज बद्रीनाथ और विकेट कीपर पार्थिव पटेल को बाहर कर दिया गया है। वीरेंद्र सहवाग को टीम में शामिल करने के साथ-साथ इरफान पठान के भाई यूसुफ पठान, तमिलनाडु के मुरली विजय को भी टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्‍तान, विकेट कीपर), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, मुनाफ पटेल, ईशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा, रुद्र प्रताप सिंह, विराट कोहली और मुरली विजय।

इंग्‍लैंड टीम: केविन पीटरसन (कप्‍तान), जेम्‍स एंडरसन, ईयान बेल, रवि बोपरा, स्‍टुअर्ट ब्रॉड, पॉल कॉलिंगवुड, एलेस्‍टर कुक, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, स्‍टीव हरमिसन, समित पटेल, मट प्रियर, ओआसिस शाह, रेयन साइडबॉटम, ग्रेमी स्‍वान और ल्‍यूक राइट।

भारत-इंगलैंड कार्यक्रम

6 नवंबर:इंग्‍लैंड टीम का मुंबई में आगमन
9 नवंबर:मुंबई टीम के खिलाफ पहला अभ्‍यास मैच
11 नवंबर:मुंबई टीम के खिलाफ दूसरा अभ्‍यास मैच
14 नवंबर:राजकोट में पहला एकदिवसीय मैच
17 नवंबर: इंदौर में दूसरा एकदिवसीय मैच
20 नवंबर:कानपुर में तीसरा एकदिवसीय मैच
23 नवंबर: जमशेदपुर में चौथा एकदिवसीय मैच
26 नवंबर: कटक में पांचवां एकदिवसीय मैच
29 नवंबर: गुवाहाटी में छठा एकदिवसीय मैच
2 दिसंबर: दिल्‍ली में सातवां एकदिवसीय मैच
5-7 दिसंबर: वदोदरा में अभ्‍यास मैच
11-15 दिसंबर: अहमदाबाद में पहला टेस्‍ट मैच
19-23 दिसंबर: मुंबई में दूसरा टेस्‍ट मैच

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+