नई दिल्ली। इन दिनों विराट कोहली के सितारे बुलंदी पर हैं, एक और जहां वो बहद ही कम उम्र में टेस्ट टीम के कप्तान बने वहीं दूसरी ओर वो आईपीएल में सबसे कमाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
कोहली को जब रॉयल चैलेंजर बैंगलुरू में खरीदा था तो उनकी कीमत 12.5 करोड़ रुपए थी लेकिन अब जब उन्हें टीम में रहना है तो आरसीबी कोहली को 15 करोड़ रूपये पेड करेगी।
तो वहीं जैसा विराट के लिए हुआ है ठीक वैसे ही मुंबई टीम के दो खिलाड़ी अंबाती रायडु और हरभजन सिंह भी है जिन्हें टीम में बनाये रखने के लिए टीम अब उन्हें एक्स्ट्रा पेमेंट करेगी। इस हिसाब से कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाने वाले प्लेयर बन गये हैं।