Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय एथलीट ड्रग टेस्ट में फ़ेल

रानी से पहले नाइजीरियाई ओसायेमी ओलुदामोला टेस्ट में विफल हो गईं थीं

भारतीय एथलीट रानी यादव प्रतिबंधित दवाओं के इस्तेमाल की दोषी पाई गई हैं.

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष माइकल फ़ेनेल ने इस बात की जानकारी दी है.

इसके बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भुवनेश्वर कलिता ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को जानकारी दी कि रानी यादव को उनके नमूने के परीक्षण के नतीजे के बारे में बता दिया गया है.

इसके बाद महासंघ ने इस बात की पुष्टि की कि रानी यादव पहले नमूने के परीक्षण में विफल हो गई हैं.

वह 20 किलोमीटर रोड रेस में नौ अक्तूबर को दौड़ीं थीं और उनके नमूने के परीक्षण में प्रतिबंधित नोरेंड्रोस्टेरोन पाया गया है.

ये नतीजा सामने आने के बाद रानी यादव को खेलों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और अब रानी खेल महासंघ की सुनवाई में हिस्सा लेंगी.

नाइजीरियाई

इससे पहले महिलाओं की 100 मीटर फ़र्राटा दौड़ की स्वर्ण पदक विजेता नाइजीरिया की ओसायेमी ओलुदामोला ड्रग टेस्ट में विफल हो गईं थीं.

नाइजीरियाई धावक को ऑस्ट्रेलियाई सैली पियर्सन का स्वर्ण पदक छिन जाने के बाद राष्ट्रमंडल चैंपियन घोषित किया गया था.

पियर्सन पर समय से पहले ही दौड़ शुरू करने के आरोपों की जाँच हुई थी और उसके बाद उनका स्वर्ण छिना था.

उसके बाद अंत में इंग्लैंड की कैथरीन एंडाकॉट को रजत पदक मिला और स्वर्ण सेंट विंसेंट ऐंड द ग्रेनांडिस की नताशा मायर्स के खाते में गया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+