VIDEO : 1966 फुटबॉल WC भी इंग्लैंड विवादों के साथ जीता था, अब क्रिकेट WC भी चर्चा में
स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) इंग्लैंड क्रिकेट टीम टीम ने लाॅर्डस के मैदान पर 14 जुलाई को हुए आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर पहली बार खिताब पर कब्जा किया। इस खिताब पर इंग्लैंड ने तीन फाइनल हारने के बाद कब्जा किया है। 1979 में इंग्लैंड को फाइनल में पहली बार विंडीज से हार मिली थी, लेकिन इस बार टीम ने विश्व कप इतिहास के 44 सालों का सूखा समाप्त कर दिया। इंग्लैंड भले ही खिताब जीत गया, लेकिन सदियों तक याद किया जाएगा। वो इसलिए, क्योंकि इंग्लैंड को जो जीत मिली वो बेहद विवादास्पद रही। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को ज्यादा बाउंड्री के आधार पर हराया जिसके बाद आईसीसी के इस नियम पर सवाल उठाए गए। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है जब इंग्लैंड ने अपने घर विवाद खड़ा करके विश्व कप जीता हो। साल 1996 में इंग्लैंड ने जब पहली बार फुटबाॅल विश्व कप जीता था तो वह भी विवादों भरा रहा था, जिसपर आज भी कई प्रतिक्रियाएं देते हैं कि इंग्लैंड अपने घर गलत नियमों और धोखे के साथ खिताब जीता है।

1996 फुटबाॅल में इंग्लैड की जीत पर सवाल
फुटबाॅल विश्व कप का 8वां संस्करण 1966 में खेला गया था। इस विश्व कप की मेजबानी भी इंग्लैंड ही कर रहा था। इंग्लैंड को 30 जुलाई को फाइनल में पश्चिमी जर्मनी के खिलाफ सामना करना पड़ा। पश्चिमी जर्मनी अपने ग्रुप में अर्जेटीना व स्पेन जैसी खतरनाक टीमों को हराकर फाइनल में पहुंची थी। उन्होंने फाइनल में भी इंग्लैंड को लगभग हार दे ही थी थी कि तभी इंग्लैंड के ज्योफ हर्स्ट ने ऐसा गोल किया जो विवादों में आ गया, लेकिन रैफरी ने उसे गोल करार देते हुए इंग्लैंड को चैंपियन बना दिया। ज्योफ हर्स्ट का गोल बहुत विवादास्पद था। समय समाप्त होने तक दोनों टीमें 2-2 से बराबर थीं। ऐसे में खेल आगे बढ़ाया गया। इस दाैरान हर्स्ट ने पेनल्टी एरिए से किक लगाई और बॉल क्रॉसबार के अंदर लगी। रेफरी को ये पता नहीं था कि बॉल ने गोललाइन पार की या नहीं। उन्होंने लाइनमैन से पूछा और कुछ देर में गोल करार दिया। जबकि रिप्ले से साफ था कि बॉल ने गोललाइन पार नहीं की थी। इंग्लैड ने ये मैच 4-2 से जीता था।
अंपायर की इस गलती से चैंपियन बना इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के साथ हुआ अन्याय

आसान ग्रुप में शामिल हुआ था इंग्लैंड
इंग्लैंड विश्व कप जीतने के लिए पूरी तैयारी में था। उन्हें ग्रुप मैचों में भी आसान टीमों का सामना करना पड़ा। जबकि इससे पहले ब्राजील 1950 का खिताब जीतकर इस बार भी दावेदार था, लेकिन उनके खिलाड़ियों के साथ खराब खेल दिखाया गया जिस कारण इंग्लैंड की राह आसान हो गई थी। इंग्लैंड अपने ग्रुप मैचों में उरूग्वे, मैक्सिको, फ्रांस से पार पाकर आगे बढ़ा था, लेकिन ऊधर खिताब की दावेदार ब्राजील के साथ ग्रुप में गरी, पुर्तगाल और बुल्गारिया की टीमें थीं। ग्रुप के पहले मैच में ही बुल्गारियाई खिलाड़ियों के खराब खेल की गाज गिरी पेले पर। फाउल के कारण पेले को मैदान से ले जाना पड़ा। हालांकि ब्राजील की टीम यह मैच जीत गई। लेकिन अगले मैच में हंगरी ने ब्राजील को हराकर सनसनी फैला दी। पुर्तगाल के खिलाफ मैच में एक बार फिर ब्राज़ील की ओर से पेले मैदान में उतरे लेकिन एक बार फिर उनके साथ वही हुआ। विपक्षी खिलाड़ियों के निशाने पर रहे पेले। ब्राजील ये मैच 3-1 से हार गया और ब्राजील की टीम विश्व कप से बाहर हो गई। इसके बाद पेले ने कसम खाई कि वो फिर से विश्व कप नहीं खेलेंगे। ब्राजी के बाहर होने पर इंग्लैंड की राह आसान हो गई, लेकिन पेले टीम के प्रदर्शन से निराश थे। अटकलें लगाई गईं थी कि ब्राजील ने जानबूझकर खराब खेल दिखाया था।
नीचे वीडियो में देखें इंग्लैंड का विवादास्पद गोल-
अब क्रिकेट विश्व कप चर्चा में
इंग्लैंड दुनिया का इकलाैता देश बना है जिसने तीन खेलों में विश्व कप जीते हों। साल 2003 में इंग्लैंड ने रग्बी खेल में विश्व कप जीता था। अब 2019 में आईसीस विश्व कप जीता जो सवालों के घेरे में बन गया है। क्रिकेट जगत के कई दिग्गज मान चुके हैं कि विश्व कप ट्राॅफी दोनों टीमों के साथ शेयर करनी चाहिए थी, क्योकि जिस नियम के अनुसार इंग्लैंड जीता है वो समझ से परे है। बता दें कि न्यूजीलैंड ने 241 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने भी 241 रन बनाकर मैट टाई कर दिया। मैच सुपरओवर तक गया जहां फिर दोनों टीमों ने बराबर 15-15 रन बनाए। लेकिन इसके बाद आईसीसी ने ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर इंग्लैंड को विजयी घोषित कर दिया। इंग्लैंड ने 24 तो न्यूजीलैंड ने 15 बाउंड्री मैच में लगाईं थी। लेकिन आईसीसी का यह नया नियम सबको समझ नहीं आया। दुनियाभर में इसकी आलोचना हो रही है लेकिन आईसीसी का कोई जवाब नहीं आया। खैर, खेल के इतिहास में यह फिर बात सामने आ गई कि इंग्लैंड अपने घर में जब भी चैंपियन बना तो विवाद भी खड़े हुए हैं।
नंबर 4 की समस्या को लेकर पुजारा बोले- मैं भी वनडे में अच्छा खेल सकता हूं
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
