भारत-पाक मैच से पहले ईडेन गॉर्डेन पिच को खोदने की धमकी
कोलकाता। टी-20 विश्वकप में भारत-पाक मैच पर संकट के बादल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। धर्मशाला के बाद ईडेन गार्डेन में भी मैच को लेकर धमकी मिलनी शुरु हो गयी है। एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया ने धमकी दी है कि वह भारत-पाक मैच से पहले ईडेन गॉर्डेन की पिच खोद देगी।
टी-20 विश्वकप के लिए फेसबुक ने जारी किया खास फीचर
इसी गुट ने धर्मशाला की पिच भी खोदनी की धमकी दी है। टेरेरिस्ट फ्रंट ने धमकी दी है कि किसी भी सूरत में मैच को नहीं होने देंगे। यह संगठन जब तक मुंबई धमाकों के आरोपियों को सजा नहीं होती तब तक पाकिस्तान के साथ मैच का विरोध कर रहा है।
टी-20 विश्वकप में टूट सकते हैं ये 5 रिकॉर्ड
एटीएफआई के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हमारे जवान शहीद हुए हैं, ऐसे में हम पाक के साथ मैच नहीं होने देंगे, हम प्रदर्शन करेंगे और पिच को खोद डालेंगे। संगठन इस बात की भी योजना बना रही है कि कैसे वह पूरे कोलकाता और एयरपोर्ट पर पाक टीम का विरोध करेगी।
संगठन का कहना है कि कैसे बीसीसीआई शहीदों की विधवाओं के आंसुओं को भूल सकती है। धर्मशाला मैदान की पिच को खोदने की धमकी और पाक टीम का विरोध करने के ऐळान के बाद मैच को कोलकाता को ईडेन गार्डेन के मैदान पर स्थानांतरित किया गया है। मैच 19 मार्च को होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
