क्या केएल राहुल को डेट कर रही है सुनील शेट्टी की बेटी, तस्वीरें आईं सामने

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भी अपने टीम के अन्य खिलाड़ियों की तरह बाॅलीवुड से नाता जोड़ते दिख रहे हैं। कप्तान विराट कोहली, युवराज सिंह, हरभजन सिहं और जहीर खान पहले से ही बाॅलीवुड हीरोइनों पर दिल हार चुके हैं। अब इस कड़ी में राहुल का नाम भी जुड़ने लगा है जो शुक्रवार रात बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ डिनर करते हुए नजर आए। अटकलें लग रही हैं कि हैं अथिया शेट्टी राहुल को इन दिनों डेट कर रही हैं।

दोनों कई बार दिखे एक साथ

दोनों कई बार दिखे एक साथ

अथिया शेट्टी एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी है। खबरों की माने तो राहुल और आथिया एक दूसरे के साथ घूमने जाते रहते हैं। उन्होंने इस साल फरवरी से थोड़ा पहले डेटिंग शुरू कर दी थी और चीजें काफी सीरियस हैं। हालांकि अब तक ये दोनों अपने कथित रिलेशनशिप से इनकार करते रहे हैं। लेकिन इन दोनों को कई इवेंट्स, डेट और डिनर पर एक साथ देखा जाना काफी कुछ बयां करता है।

डिनर पार्टी की तस्वीरें वायरल

डिनर पार्टी की तस्वीरें वायरल

अथिया शेट्टी और राहुल की एक साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ काले रंग के ब्लेजर और सफेद क्रॉप टॉप में अथिया खूबसूरत लग रही हैं वहीं कूल लुक में दिखे। व्हाइट टी-शर्ट के साथ उन्होंने डेनिम जैकेट कैरी की थी। ध्यान देने वाली बात है कि ये दोनों सितारे एक ही कार में नजर आए। हालांकि दोनों अफेयर की खबरों को नकार चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं।

आलिया से जुड़ चुका है नाम

आलिया से जुड़ चुका है नाम

इससे पहले केएल राहुल का नाम आलिया भट्ट की दोस्त के साथ जुड़ चुका है। आलिया की इस दोस्त का नाम आकांक्षा रंजन हैं। सोशल मीडिया पर राहुल- आकांक्षा के अफेयर की खबरें खूब चलीं, जिनपर फिर आकांक्षा ने विराम लगाया। वहीं राहुल ने भी अफेयर की खबरों को गलत बताया। वहीं माैजूदा समय में अथिया शेट्टी की बात करें तो उन्होंने सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से 2015 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब तक अथिया बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। भले ही अथिया की एक के बाद एक हिट फिल्म नहीं आ रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं है।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 15:53 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+