नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के लिए नीलामी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक यह नीलामी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में होगी।
बता दें कि आईपीएल का 9वां सीजन सन राइजर्स हैदराबाद ने जीता था।
वहीं इस सीजन में सबसे मंहगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन थे। उन्हें खरीदने के मुंबई और बेंगलुरू दोनों ने जोर आजमाइश की थी लेकिन रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू ने उन्हें 9.5 करोड़ रुपए देकर खरीद लिया था।
वहीं राजीव शुक्ला ने कहा कि आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट है इसलिए सब कुछ पहले से तैयारी करनी होती है। शुक्ला ने बताया कि अगले सीजन के लिए 5 अप्रैल 2017 की तारीख प्रस्तावित है।