एशेज: नाथन लियोन ने इंग्लैंड को दी 5-0 से सूपड़ा साफ करने की चेतावनी
नई दिल्लीः ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की टीम पहले इंग्लैंड को पस्त करके एशेज सीरीज जीत चुकी है लेकिन अभी दो मुकाबले बाकी हैं और यह गेंदबाज इंग्लैंड पर पूरी तरह निर्मम पड़ना चाहता है क्योंकि सामने 2021-23 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की रेस भी है जिसमें अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज व्हाइटवॉश के लिए जाएगा।
लियोन ने जोर देकर कहा कि ऑस्ट्रेलिय डब्ल्यूटीसी साइकिल में अपने जीत के सिलसिले को बनाए रखने के महत्व को जानता है। इसलिए वे बाकी बचे मैचों को डेड रबर (जिनके नतीजे का महत्व ना हो) की तरह बिल्कुल नहीं ले रहे।
लियोन ने बुधवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से पहले कहा, "मैंने कभी भी (मैच) डेड-रबर पर विचार नहीं किया जब आप बैगी ग्रीन पहनते हैं और बाहर जाते हैं और टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हैं उसका महत्व अलग होता है। तो कोई डेड-रबर नहीं है। सबसे पहले, क्योंकि यह टेस्ट चैंपियनशिप है, और हम 5-0 से सूपड़ा साफ करना चाहते हैं।
"जाहिर है, मेरे लिए एशेज ही टॉप है, लेकिन मैं टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा बनना पसंद करूंगा, चाहे वह लॉर्ड्स में हो या दुनिया में कहीं भी हो ... वहां पहुंचने के लिए बहुत काम करना है। "
ऑस्ट्रेलिया पिछले साल पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह नहीं बना सका, जब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ताज जीता था।
लियोन जानते हैं कि "विश्व स्तरीय" इंग्लैंड अब तक श्रृंखला में बुरी तरह से हरा है अगले दो टेस्ट मैचों में कुछ गौरव बचाने के लिए बेताब होगा।
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के रूप में जो रूट का भविष्य संदेह में है, लेकिन 31 वर्षीय बल्लेबाज का टॉप स्कोरर है, हालांकि उनको ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले शतक की तलाश जारी है।
लियोन ने कहा, "उन्होंने शतक नहीं बनाया है, लेकिन उन्होंने कुछ अच्छी शुरुआत की है और उन्होंने कुछ अच्छे स्कोर बनाए हैं।दिन के अंत में, वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी है।"
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाज ट्रैविस हेड के कोविड -19 पॉजिटिव आने की सूचना दी थी, जबकि अन्य सभी सदस्यों, कर्मचारियों और परिवारों ने सबसे हालिया दौर में नेगेटिव रिजल्ट दिए हैं।
सीए ने कहा कि निक मैडिन्सन एक स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में मेलबर्न में रहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
