AUS vs IND, 1st T20: बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रन से हराया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रन से हरा दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पारी की शुरुआत कप्तान एरोन फिंच और डि ऑर्सी शॉर्ट ने की । बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 17ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए। बारिश के कारण खेल 16.1 ओवर में रोक दिया गया था। दोबारा जब मैच शुरू हुआ तो इसे 17 ओवर का कर दिया गया। ऐसे में 5 गेंद खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल का विकेट गंवा दिया। अंत में 17 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 158 रन बना सकी। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल करके भारत को 174 रन का लक्ष्य दिया गया।

भारतीय पारी:
174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा सिर्फ सात रन बनाकर जेसन बेहरेनडोर्फ का शिकार बने। हालांकि धवन ने एक छोर से विकेट कुछ देर के लिए रोक रखा था। रोहित की जगह लेने आए केएल राहुल भी 13 रन बनाकर जम्पा का शिकार हुए। बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान कोहली और शिखर धवन पर था लेकिन विराट कोहली शुरू से ही थोड़े कम आत्मविश्वास में नजर आए और जम्पा की गेंद पर चार रन बनाकर आउट हो गए।

विराट के आउट होने के बाद तेजी से रन बटोरने के चक्कर में शिखर धवन 42 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। शिखर और विराट के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी को दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत ने संभाला। हालांकि पंत के खराब शॉट सिलेक्शन की वजह से वह आउट हुए और इसके बाद भारतीय पारी ढह सी गई। दिनेश कार्तिक 13 गेदं में 30 रन बनाकर उम्मीद जगाई लेकिन आउट होने के बाद भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। भारत ने 17 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 169 ही बनाए और चार रन से मैच गंवा दिया।

खलील का विदेश में पहला विकेट:
अपने पहले विदेश दौरे पर गए खलील अहमद ने डी आर्सी शॉर्ट को आउट कर विदेश में अपना पहला विकेट लिया और साथ ही भारत को भी पहली सफलता दिलाई। पहले विकेट के लिए उन्होंने कप्तान फिंच के साथ 25 गेंद में 24 रन की साझेदारी की। बुमराह की गेंद पर अगर विराट कोहली फिंच का कैच नहीं छोड़ते तो यह जोड़ी पहले ही टूट चुकी होती।

इसके बाद एरोन फिंच भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिके और 27 रन बनाकर कुलदीप का शिकार बने। इसके बाद क्रिस लिन ने छोटी ही सही लेकिन आतिशी पारी खेली 20 गेंद में 4 छक्के लगाते हुए 37 रन बनाए। लिन की ही तरह मैक्सवेल ने भी 24 गेंद में 46 रन बनाए इस पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के जड़े। मार्कस स्टोइनिस 19 गेंद में 33 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 158 रन तक पहुंचाया।

मैक्सवेल ने छुड़ाए क्रुणाल के छक्के:
ग्लैन मैक्सवेल ने क्रुणाल पंड्या के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े। उन्होंने 14वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर क्रुणाल की गेंद को सीधे बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इस ओवर में उन्होंने 23 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने स्टोइनिस के साथ 22 गेंदों में 50 रन की साझेदारी भी चौथे विकेट के लिए पूरी की।

भारत का प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, कृणाल पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन : एरोन फिंच (कप्तान), डीआर्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैकडरमोट, एलेक्स कारे, एंड्रयू टाई, जेसन बेहरेनडोर्फ, एडम जांपा, बिली स्टेनलेक

Story first published: Wednesday, November 21, 2018, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+