AUS vs NZ: स्टार्क ने ध्वस्त किया कीवी बैटिंग ऑर्डर, 296 रनों से जीते कंगारू
पर्थ, 15 दिसंबर: मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक प्रमुख जीत दर्ज करने में अहम भूमिका अदा की, इसके साथ ही कंगारूओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। कीवी इस मैच को 296 रनों से हार से गए।
कंगारू टीम 417 रनों की बढ़त के साथ पर्थ में चौथे दिन उतरी थी जिसकों कंगारूओं ने 467 रनों तक खींचा फिर बाद में स्टॉर्क और लियोन के दम पर आसान जीत दर्ज की।
स्टॉर्क ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 166 रनों पर समेटने के दौरान 5 विकेट लिए थे उन्होंने दूसरी पारी में भी चार विकेट लिए और मैच में 97 रन देकर 9 विकेट लिए। जबकि लियोन ने दूसरी पारी में कप्तान केन विलियमसन समेत चार विकेट लिए। कीवी टीम चौथी पारी में 171 रन बनाकर ढेर हो गई। वाटलिंग ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए जबकि डि ग्रेंडहोम 33 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 217 रन और 9 विकेट पर समाप्त हुई जिसमें जॉए बर्न्स और मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक जमाया। इस पारी में टिम साउदी को 5 विकेट मिले जबकि नील वेगनर के नाम 3 विकेट आए। साउदी ने पहली पारी में भी चार विकेट लिए थे और वे स्टॉर्क के साथ मैच में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 9 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। जबकि वेगनर को पहली पारी में 4 विकेट मिले थे। वे तीसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे।
मार्नस लाबुशेन के लिए यह मैच काफी अच्छा रहा, उन्होंने पहली पारी में 143 और दूसरी पारी में 50 रनों की पारी खेली। वहीं स्टीव स्मिथ के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। इस पूरे मैच में न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ही कुछ प्रतिरोध दिखा सके जिन्होंने पहली पारी में 80 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए।
यह तीन मैचों की सीरीज में जिसका दूसरा मैच बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा जो 26 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच एमसीजी में होगा। ऑस्ट्रेलिया को फिलहाल 1-0 से लीड मिल चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
