For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एडम जांपा अपना रहे हैं गजब की रणनीति, सचिन की पारखी नजरों ने बताई बॉलिंग की खासियत

नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा ने कमाल की स्पिन जादुगरी दिखाई है। यहां तक की महान सचिन तेंदलुकर भी उनके मुरीद हो गए हैं। जांपा ने लगातार विकेट लेकर विपक्षियों पर शिकंजा कसना जारी रखा और ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन सफर के पीछे जांपा भी एक बड़ा कारण रहे। यहां तक की उनकी रनों की रोकने की क्षमता भी काबिलेतारीफ रही।

जांपा ने टूर्नामेंट में अब तक 12 विकेट चटकाए हैं और उनका बॉलिंग एवरेज मात्र 10.92 का है। केवल श्रीलंका के हसरंगा ने जांपा से ज्यादा विकेट इस टी20 वर्ल्ड कप में लिए हैं।

दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने एडम जांपा के बदलाव पर बात की है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने बताने की कोशिश की है कैसे जांपा गेंदों को अलग तरह से छोड़ते हैं। सचिन ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा, "मैंने जांपा की गेंदबाजी में एक बात पर गौर किया है। जब बल्लेबाज कदम बाहर निकालकर खेलता है तब जापां का गेंद छोड़ने का बिंदु अलग होता है।

"अगर आप गेंद को सीधे अपने सिर के ऊपर से छोड़ते हो, तब ये एक गुड लेंथ बॉल होती है। जब उनका हाथ थोड़ा और आगे की ओर घूमता है तो गेंद शॉर्ट लेंथ होती है। जब बल्लेबाज थोड़ा आगे बढ़कर खेलता है तब जांपा गेंद को थोड़ा आगे जाकर रिलीज करते हैं।"

सचिन के मुताबिक ऐसा होते ही वह गेंद बल्लेबाज की हिटिंग करने के लिए बहुत मुश्किल हो जाती है। क्योंकि यह पिच पर पहले ही गिर जाती है। और एक गेंदबाज ऐसा बदलाव तभी कर सकता है जब वह काफी अच्छी लय में है। सचिन कहते हैं कि जांपा बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं।

सचिन ने जांपा के गैर परम्परागत तौर तरीकों के बारे में भी बताया है। सचिन कहते हैं कि, जब बल्लेबाज अपनी क्रीज में ही खेलता है तब जांपा गेंद को पहले ही रिलीज कर देते हैं। ये गेंद खास गति की नहीं होती लेकिन लेंथ फुल होती है और मुझे याद है कि कमेंट्री करने वाला बोल रहा था कि जांपा लगभग यॉर्कर बॉल कर रहे हैं। आप एक लेग स्पिनर से ऐसी गेंदबाजी आमतौर पर नहीं देखते हैं। ऐसा अंगुली वाले स्पिनर ज्यादा करते हैं। ये लेग स्पिनर के लिए आसान नहीं है लेकिन मैंने देखा है जांपा ऐसा करते हैं।

Story first published: Sunday, November 14, 2021, 16:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+