पूर्व महान कप्तान का बड़ा बयान- कोई भी गेंदबाज विश्व कप में धवन को नहीं रोक सकता
नई दिल्ली। भारत की विश्व कप टीम की घोषणा 15 अप्रैल को सोमवार में हो जाएगी। यह टीम इंडिया के लिए खेल रहे सभी क्रिकेटर्स के लिए बड़ा दिन होगा। इसके अलवा कुछ युवा खिलाड़ी आईपीएल के जरिए चयनकर्ताओं को लुभा रहे हैं, उनके लिए भी यह बड़ा मौका होगा। वहीं, टीम इंडिया के टॉप तीन बल्लेबाजों का नाम पहले से तय है। ये हैं रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली।
धवन इस बार दिल्ली की टीम की ओर से आईपीएल के 12वें सीजन में शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने शुरुआत लड़खड़ाहट के बाद बाद में हाल में मैच जिताऊ पारी खेली है। कोलकाता के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाकर धवन ने दिखाया, जब वे रौ में हो तो विपक्षी टीम का क्या हाल होता है। टीम इंडिया विश्व कप में अपने विपक्षियों के लिए भी इसी तरह के हाल की उम्मीद कर रही होगी।
ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धवन की काबिलियत के कसीदे गढ़ते हुए कहा है कि विश्व कप में ऐसा कोई भी गेंदबाज नहीं है जो धवन के बल्ले को तब रोक सके जब यह बल्लेबाज लय पकड़ चुका हो। आईपीएल में इस बार दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की भूमिका निभा रहे दादा ने कहा, 'वन डे क्रिकेट के तीन बेस्ट खिलाड़ी हैं- धवन, रोहित और विराट। जब धवन सेट हो जाते हैं तो फिर रुकते नहीं। मैं बस उनसे निश्चियता की उम्मीद करता हूं। एक बार उन्होंने निश्चय कर लिया तो फिर दुनिया का कोई भी गेंदबाज उनको रोक नहीं सकता।'
आपको बता दें धवन ने केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डन में हुए मैच में ओपनर की हैसियत से उतरने हुए 63 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली थी। धवन के अलावा पंत ने भी 46 रनों की तेज पारी खेली थी। दिल्ली चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच आसानी से जीत गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
