VIDEO: रोहित शर्मा ने जड़ा शतक तो अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी ने दिया ऐसा रिएक्शन
नई दिल्ली। इंग्लैंड की धरती पर भारतीय क्रिकेट टीम ने उसे टी-20 सीरीज हराकर नया रिकॉर्ड बना लिया है। यह मुकाबला कई मायनो में बाहद अहम माना जा रहा था। दरअसल अगले साल विश्वकप का आयोजन इंग्लैंड की धरती पर ही होना है, ऐसे में भारत का मौजूदा 81 दिनों का ये लंबा दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। ऐसे में दोनो ही टीमें अपनी मजबूती पेश करने में लगी हैं। गौरतलब हो कि इस दौरे पर विराट सेना को यहां सभी फार्मेट में मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम का जलवा टी-20 सीरीज में देखने को मिला। इस दौरे पर पहले भारत ने आयरलैंड को हराया फिर ऑस्ट्रेलिया को हराकर अति उत्साहित नजर आ रहे इंग्लैंड को उसी की धरती पर मात देकर विराट सेना ने टी-20 की इस तीन मैचौं की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। यह मुकाबला वैसे तो कई मायनो में खास रहा लेकिन इस मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ उऩकी पत्नियों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं और पूरे मैच को दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाती नजर आईं। ऐसी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
|
रोहित के शतक पर कुछ इस तरह दिया रिएक्शन
दरअसल इस मुकाबले में रोहित शर्मा कुछ अलग ही रंग में नजर आए, और आयरलैंड में शतक न बनाने की उनकी कसर इस मैच में पूरी हो गई और उन्होंने लाजवाब शतक जड़ा, इस दौरान जब उन्होंने सेंचुरी पूरी की तो स्टैंड में धोनी की पत्नी साक्षी और विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आशीष नेहरा की पत्नी, क्रुणाल पंड्या की पत्नी और शिखर धवन के बच्चे स्टैंड्स में थे और इस लाजवाब शतक पर गर्ल्स गैंग स्टैंड्स में खड़ी होकर तालियां बजाईं ।
| |
साक्षी धोनी ने साझा की तस्वीर
इस मुकाबले के समय साक्षी धोनी ने भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझी की जिसमें उनके साथ उनकी बेटी जीवा और साथ ही साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं वहीं क्रुणाल पांड्या की पत्नी भी उनके साथ खड़ी नजर आ रही हैं। गौरतलब हो कि ये सभी टीम इंडिया का सपोर्ट करती अक्सर नजर आती हैं। ऐसे में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

भारत ने जीती सीरीज
इस 3 मैचों की सीरीज में भारत ने शानदार तरीके से 2-1 से यह सीरीज अपने नाम कर ली वहीं इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला। इस मैच में पहले हार्दिक पांड्या ने 4 विकेट झटककर इंग्लैंड के रनों की रफ्तार कम कर दी इसके बाद रोहित ने बल्ले का दम दिखाया और अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर खैर ली। उन्होंने नाबाद शतक जड़कर इस टीम को जीत दिलाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
