Pics: एशेज सीरीज के दौरान इस लड़की को दिल दे बैठे थे इयोन मोर्गन, अब रचा ली शादी
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों को एक से एक उम्दा चेहरे मिलते हैं। क्रिकेट के इतिहास में कई बार ऐसा हुआ है कि मैदान पर खेल के दौरान वह किसी से प्यार कर बैठे हैं और फिर उन्हें ही अपना हमसफर चुन लें। ऐसा ही कुछ हुआ है इंग्लैंड की वनडे टीम के कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज इयोन मॉर्गन के साथ। एशेज सीरीज के दौरान तारा रिजवे को अपना दिल दे बैठे इयोन मॉर्गन ने अपने इस रिश्ते को शादी का अंजाम दे दिया है।
| |
लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे थे डेट:
सॉमरसेट के ऐतिहासिक बैबिंग्टन हाउस में हुए दोनों की शादी समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान कपल बेहद खुश नजर आ रहा था। इस दौरान दोनों के परिवारिक सदस्य और खास दोस्त मौजूद थे। कुल 130 मेहमानों की मौजूदगी रही।न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी और पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ़की मौजूदगी ने अपनी मौजूदगी से सभी को लुभाया।मॉर्गन और तारा काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
|
2010 में पहली बार हुई थी मुलाकात:
तारा लदंन के फैशन हाउस बरबेरी में मीडिया कॉर्डिनेटर हैं और ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है। दोनों पहली बार साल 2010 में एडिलेड में मिले थे और उस वक्त तारा महज 17 साल की थी।
|
जुलाई 2017 में लंदन में की थी सगाई:
जुलाई 2017 में लंदन में इयोन मॉर्गन और तारा ने सगाई की थी।तारा और इयोन मॉर्गन सिंतबर 2018 में शादी करना चाहते थे लेकिन श्रीलंका टूर में बदलाव की वजह से मॉर्गन को अपनी शादी टालनी पड़ी थी।बता दें कि तारा के पिता डेविड रिजवे राजनीति से ताल्ल्कुक रखते हैं और लिबरल पार्टी ऑफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से साउथ ऑस्ट्रेलियन लेजिस्लेटिव काउंसिल के सदस्य हैं। साथ ही डेविड 22 मार्च 2018 से टूरिज्म, ट्रैड और इन्वेस्टमेंट मिनिस्टर के पद पर नियुक्त हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
