हैदराबाद क्रिकेट में भ्रष्टाचार के आरोप पर आमने सामने आये रायडू-अजहर, जानें अब क्या बोले
नई दिल्ली। विश्व कप टीम का हिस्सा न बन पाने के बाद अपने संन्यास की घोषणा करने वाले अंबति रायडू और कभी मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिरे पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बीच विवाद कम होता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में संन्यास से वापसी करने के बाद अंबति रायडू ने अपने बयान से एक और विवाद खड़ा कर दिया है। हैदराबाद के लिये फर्स्ट क्लास क्रिकेट से ब्रेक लेने की घोषणा करने के एक दिन बाद ही अंबति रायडू ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
और पढ़ें: ENG vs NZ: 608 दिन 88 ओवर्स और 264 रन बाद मिशेल सैंटनर ने खत्म किया सूखा, रचा इतिहास
जिसके जवाब में हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पलटवार करते हुए कहा कि अंबति रायडू एक निराश खिलाड़ी हैं और बेवजह भ्रष्टाचार का मामला उठा रहे हैं। अजहरुद्दीन के इस बयान के बाद रायडू ने एक बार फिर सोशल मीडिया का सहारा लिया और अजहर को करारा जवाब दिया।
|
रायडू ने दिया अजहर को करारा जवाब
अंबति रायडू ने अजहरुद्दीन को टैग करते हुए ट्वीट किया कि यह मामला आप से और मुझसे काफी ऊपर पहुंच चुका है। कृप्या इसे निजी न बनायें। हम दोनों ही जानते हैं कि इस वक्त एचसीए में क्या चल रहा है। भगवान ने आपको इसे साफ करने का बेहतरीन मौका दिया है, तो निवेदन है कि वही काम करें, हैदराबाद क्रिकेट को भ्रष्टाचार से मुक्त करने में अपना योगदान दें और इन मौसमी जानवरों से भविष्य के खिलाड़ियों की रक्षा करें।'

अजहर ने रायडू को कहा था निराश खिलाड़ी
इससे पहले हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अंबति रायडू को निराश खिलाड़ी करार देते हुए कहा था कि वो अक्सर इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। विश्व कप के वक्त भी रायडू ने 3डी वाला ट्वीट कर ऐसी ही बात रखी थी।
|
रायडू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लगाये थे आरोप
रायडु ने हैदराबाद के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुछ महीनों का ब्रेक लेने के बाद तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव को ट्वीट करते हुए लिखा कि हैदराबाद क्रिकेट संघ में भ्रष्टाचार जारी है।
रायडू ने ट्विटर पर लिखा, 'हलो सर, मैं आपसे हैदराबाद क्रिकेट संघ में चल रहे भ्रष्टाचार को रोकने की अपील करता हूं। जब तक हैदराबाद क्रिकेट टीम में पैसों और भ्रष्ट लोगों का दखल जारी रहेगा तब तक कैसे एक बेहतरीन टीम बन सकती है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
