खराब फॉर्म के बावजूद विश्व कप में इस कारण अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बेन स्टोक्स
नई दिल्ली। इस बार क्रिकेट विश्व कप 2019 में इंग्लैंड की टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। एक बार भी विश्व विजेता का तमगा हासिल नहीं कर सकी इंग्लैंड की टीम से इस बार बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं तो इसके कुछ कारण हैं। एक तो यह की साल 2015 के बाद से इंग्लिश टीम ने फटाफट क्रिकेट में अपना कायापलट किया है और पिछले दो साल से इस टीम का प्रदर्शन बहुत ही जबरदस्त रहा है। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी इंग्लैंड इस समय नंबर एक पर चल रही है। दूसरी मुख्य वजह है कि ये विश्व कप इंग्लैंड में हो रहा है और ऐसे में मेजबान टीम अपने घरेलू हालातों का फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।
इन सबके बावजूद इंग्लिश टीम में अभी भी कुछ समस्याएं हैं जो विश्व कप से पहले आ गई हैं। अभी हाल में तूफानी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ड्रग्स मामले में बैन होकर टीम से बाहर कर दिए गए हैं। इसके अलावा टीम के मुख्य ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की फॉर्म डावांडोल बनी हुई है। स्टोक्स अभी हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में भाग लेकर लौटे हैं और उनका खेल इस लीग में काफी खराब स्तर का रहा था।
इसके बावजूद इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने स्टोक्स का बचाव करते हुए कहा है कि वे 50 ओवर के टूर्नामेंट में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लंदन में रिपोर्टरों से बात करते हुए फ्लिंटॉफ ने कहा कि स्टोक्स अलग किस्म के खिलाड़ी हैं। वे नंबर तीन पर भी बैटिंग कर सकते हैं और चार पर भी, उनकी गेंदबाजी भी समय के साथ बेहतर होती जा रही है।
स्टोक्स की गेंदबाजी पर 2016 विश्व कप फाइनल में क्रिस ब्रेथवेट ने जब से चार लगातार छक्के लगाए थे तब से उनका बतौर गेंदबाज आत्मविश्वास कम हुआ है। इस चिंता पर बात करते हुए फ्लिंटॉफ ने कहा कि डेथ ओवर में गेंदबाजी करते हुए अक्सर ऐसा होता है। इसके बावजूद भी स्टोक्स ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम को उठाने का काम करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
