सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीः ईशान किशन ने फिर ठोका शतक, बनाया ये खास रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 के होने से पहले मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के 10वें सीजन में और भी घातक साबित होते जा रहे हैं। झारखंड की कप्तानी कर रहे ईशान ने इस सीजन का दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होने मणिपुर के खिलाफ 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 62 गेंदों पर नाबाद 113 रनों की आतिशी पारी खेल डाली। इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 55 गेंदों पर शतक जमाया था।
बनाया ये खास रिकाॅर्ड
सीजन का दूसरा शतक लगाते ही ईशान के नाम एक खास रिकाॅर्ड दर्ज हो गया। वह टी-20 क्रिकेट में लगातार 2 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले ये कारनामा 2013 में दिल्ली के बल्लेबाज उन्मुक्त चंद भी कर चुके हैं। दोहरे शतकीय धमाके के साथ ईशान ने दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, इंग्लैंड के केविन पीटरसन, दक्षिण अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स और इंग्लैंड के ल्यूक राइट लगातार 2 शतक जड़ चुके हैं।
टीम को दिलाई जीत
अपनी इस धमाकेदार पारी की बदाैलत किशन ने अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। ईशान की पारी के अलावा विराट सिंह ने 46 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली जिसकी बदाैलत झारखंड ने निर्धारित 20 ओवर में 1 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में उतरी मणिपुर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर महज 98 रन बना सकी। इस जीत के साथ झारखंड सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी की अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो गया है। अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों में झारखंड ने जीत हासिल की है। अब झारखंड का सामना 27 फरवरी को नागालैंड से होना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
