धोनी को अपना 'फेवरेट' क्रिकेटर मानती है ये बाॅलीवुड हीरोइन, खुद है बेहद पाॅपुलर
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की संख्या करोड़ो में हैं। केवल भारत में ही नहीं बल्कि बाहरी देशों के लोग भी धोनी को फोलो करने से नहीं चूकते थे। इन्हीं में से एक हैं, बाॅलीवुड हीरोइन तमन्ना भाटिया, जो धोनी को अपना फेवरेट क्रिकेटर मानती हैं। हाल ही में अबू धावी में समाप्त हुई टी10 लीग में ग्लैडिएटर्स और कलालैंडर्स के बीच हुए क्वालिफायर-2 मुकाबले में ये खूबसूरत हीरोइन नजर आईं। इस दाैरान भाटिया से एंकर द्वारा अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया था और बिना किसी झिझक के उन्होंने एमएस धोनी का नाम लिया।

धोनी हैं फेवरेट
लोकप्रिय भारतीय हीरोइन तमन्ना भाटिया ने धोनी का जिक्र करते हुए कहा, ''मेरा मतलब है कि मैं भारत से हूं, इसलिए, आप जानते हैं कि धोनी एक ऐसा व्यक्ति है जिसकी मैं बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।" इसके बाद महिला रिपोर्टर ने युवराज सिंह का भी जिक्र किया, जिसपर तमन्ना ने कहा कि वो आॅलटाइम सबके फेवरेट हैं। वह भी एक सीनियर खिलाड़ी हैं।

जानी-मानी हीरोइन हैं तमन्ना
तमन्ना दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती हैं। तमन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में हिन्दी फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से की थी, जिसके बाद वो दक्षिण की फिल्में करने लगी। 2013 में उन्होनें हिन्दी फिल्मों में 'हिम्मतवाला' से वापसी की, जिसमें वो अजय देवगन के साथ अहम रोल में थीं। 2014 में उनकी पहली हिन्दी फिल्म हमशक्ल थी जिसमें सैफ अली खान, रितेश देशमुख, बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। तमन्ना तेलुगू और तमिल फिल्मों की वो जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

करोड़ों में हैं फैन फोलोअर्स
बता दें कि धोनी को अपना फेवरेट क्रिकेटर कहने वाली तमन्ना की खुद फैन फोलोविंग करोड़ों में है। उन्हें इंस्टाग्राम पर चाहने वालों की संख्या 95 लाख से भी अधिक हैं। वहीं फेसबुक पर तमन्ना को 1 करोड़ 19 लाख से भी ज्यादा लोग पसंद करते हैं। वहीं अगर धोनी की बात कर लें तो वो फिलहाल आईसीसी विश्व कप के बाद टीम से नहीं जुड़े हैं। उनके संन्यास की अटकलें लगी हुई हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
