Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI के आगे झुका ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड, अगले साल भारत आकर खेलनी होगी वनडे सीरीज

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत दाैरे के लिए अंतिम फैसला ले लिया है। अगले साल कंगारू जनवरी के महीने 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत का दाैरा करेगा। हालांकि, यह मैच काैन से स्टेडियम में किस तारीख को होंगे, यह अभी तय नहीं हुआ है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय दाैरे की घोषणा करते हुए कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया तीन एकदिवसीय मैच के लिए भारत का दौरा करने की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा। इसके कारण हालांकि चैपल-हैडली सीरीज को पीछे खिसकाना पड़ रहा है।

इससे पहले बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड से अनुरोध किया था कि वह अपनी महिला क्रिकेट टीम को जयपुर में खेली जा रही मिनी टी20 लीग के लिए भारत भेजे लेकिन इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने साफ मना कर दिया। इसके बाद दोनों बोर्ड में गतिरोध उत्पन्न हो गया था। दोनों बोर्ड ने हालांकि विवादों को सुलझा लिया और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को आगामी सत्र के लिए अपने कार्यक्रम की घोषणा कर दी, जिसमें भारत दौरा भी शामिल है।

यह पहले से ही तय था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले साल जनवरी में दस दिनों के लिए भारत दौरे पर आएगी। ये दोनों टीमों के भविष्य दौरा कार्यक्रम का हिस्सा था लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू प्रसारणकर्ता के दबाव में इस दौरे से पीछे हटना चाहता था जिसका मानना था कि इससे न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला को लेकर ऑस्ट्रेलिया का ग्रष्मकालीन सत्र प्रभावित होगा। इस कार्यक्रम के मुताबिक न्यूजीलैंड की टीम चैपल-हैडली श्रृंखला के तीन टेस्ट मैच दिसंबर में खेलेगी जबकि दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय श्रृंखला मार्च में खेली जाएगी। यानि कि ऑस्ट्रेलिया बोर्ड जो चाहता था वो नहीं हो सकता, उसे बीसीसीआई के फैसले के आगे झुकना ही पड़ा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट संचालन प्रमुख पीटर रोच ने कहा कि हम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला खेलना चाहते थे लेकिन कई बार आपको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कार्यक्रम की प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना पड़ता है। यह पता चला है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन रोबर्ट्स और उनके भारतीय समकक्ष राहुल जौहरी ने इस महीने की शुरूआत में इस मुद्दे पर चर्चा की थी लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया वह इस प्रतिबद्घता से पीछे नहीं हटेगा।

Story first published: Wednesday, May 8, 2019, 17:35 [IST]
Other articles published on May 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+