IPL 2019: मैच के बीच खिलाड़ियों पर क्यों भड़क गए थे दिनेश कार्तिक, किया खुलासा
नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक अपने शांत स्वभाव और शारीरिक चुस्ती के कारण जाने जाते हैं। लेकिन अब उनको भी मैदान में गुस्सा करते हुए देखा गया है। यह वाकया किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुए मैच में हुआ। इस मैच में केकआर की टीम ने पंजाब को मात देकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को अभी जिंदा रखा है।

कार्तिक को आया गुस्सा-
मैच में एक ऐसा पल भी आया जब कार्तिक अपने गुस्से पर काबू नहीं कर सके और अपने गेंदबाजो के साथ फील्डर्स पर भी भड़क उठे। दरअसल कोलकाता की टीम के गेंदबाज और फील्डर्स कार्तिक के प्लान के हिसाब से काम नहीं कर पा रहे थे। इसी को लेकर उनका गुस्सा फूट गया। कार्तिक ने खुद इस बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि वे गेंदबाजों और फील्डर्स से खुश नहीं थे।

कार्तिक के गुस्से का कारण-
कार्तिक चाहते थे कि प्लेऑफ के लिए इस बेहद मैच में उनकी टीम मुस्तैद रहे क्योंकि यह मैच करो या मरो वाला था ऐसे में कार्तिक ने अपने गेंदबाजों को हर गेंद पर फोकस करने के लिए कहा था। इस बात की जानकारी टीम के गेंदबाज संदीप वारियर ने दी है। वारियर ने मैच में अपने कप्तान की बात मानते हुए बढ़िया प्रदर्शन किया था और केएल राहुल व गेल के अहम विकेट भी लिए थे।
'कॉफी विद करण' विवाद में 'सजा' मिलने के बाद हार्दिक पांड्या ने भरा आधा जुर्माना

इसलिए गुस्से का अफसोस नहीं कार्तिक को-
जब कार्तिक से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए मुश्किल दिन रहा। मैंने अपनी टीम से अपनी नाखुशी जाहिर कर दी। ये बहुत कम होता है कि लोग मुझे गुस्सा करते हुए देखें, लेकिन अगर मेरा गुस्सा टीम के हित में काम आता है तो ज्यादा दिक्कत की बात नहीं हैं। कार्तिक ने इस दौरान युवा शुभमन गिल की काफी तारीफ की जिन्होंने ओपनिंग में शानदार पारी खेलते हुए 49 गेंदों पर 65 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
