Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दर्शक के साथ अभद्रता के चलते ICC ने लिया बेन स्टोक्स के खिलाफ एक्शन

नई दिल्ली: इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स पर शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान एक दर्शक के अभद्र व्यवहार करने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शनिवार को जुर्माने की घोषणा की।

स्टोक्स को आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला। उन्होंने "एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक सुनाई देने वाली अश्लीलता के उपयोग" का अपराध स्वीकार किया और आईसीसी मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा सुझाए गए जुर्माने को स्वीकार किया।

जैसा कि 24 महीने की अवधि में स्टोक्स का यह पहला अपराध था, वह अभी भी न्यूनतम अंकों के डिमेरिट अंक से तीन अंक दूर है जिसके बाद खिलाड़ी का खुद ही ऑटोमेटिक निलंबन हो जाता है।

पहले दिन के खेल के दौरान आउट होने के बाद स्टोक्स ने एक दर्शक के साथ गुस्सा किया और उनके शब्दों को टेलीविजन पर पकड़ लिया गया था।

इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे स्टोक्स इस बार केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन आउट होने के बाद बेन स्टोक्स ने एक दर्शक के साथ गुस्सा किया जो चर्चित हो गया है। स्टोक्स मैदान से बाहर निकलते ही थोड़ा रुक गए और एक दर्शक को चुनौती देते हुए दिखाई दिए। यह दर्शक 2 रन बनाकर आउट होने वाले स्टोक्स का अपमान करता हुए दिखाई दे रहा था।

इस पर स्टोक्स ने कहा, "मैदान के बाहर मेरे पास आकर ये बात कहो, चार-आंख वाले बकवास इंसान।" टेलीविजन फुटेज ने इस मामले को कैप्चर कर लिया है जिसका वीडियो भी तुरंत वायरल हो गया था। उस समय स्टोक्स पवेलियन लौटते हुए सीढ़िया चढ़ रहे थे और ड्रेसिंग रूप में जा रहे थे।

Story first published: Sunday, January 26, 2020, 9:16 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+