Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आर अश्विन को फिटनेस साबित करने के लिए 24 घंटे, क्या खेल पाएंगे सिडनी टेस्ट ?

नई दिल्ली। भारत ने जब से सिडनी टेस्ट के लिए 13 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है तब से कई लोगों को सरप्राइज हुआ है। एक तरफ तो इस टीम में केएल राहुल की वापसी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ ईशांत शर्मा टीम में शामिल ही नहीं है। स्पिनरों के तौर पर कुलदीप यादव के साथ अनुभवी रविचंद्रन अश्विन आए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अश्विन अभी तक पेट में खिंचाव की समस्या से पूरे तौर पर उभर नहीं पाए हैं।

अभी तक कितने फिट हैं अश्विन?

अभी तक कितने फिट हैं अश्विन?

इसके बावजूद भी अश्विन को टीम में लिया गया है और कहा गया है कि उनके खेलने का फैसला मैच की सुबह ही होगा। यानी की अगर अश्विन 'फिटनेस' साबित कर पाए तो खेलेंगे, अन्यथा नहीं। अब सवाल ये है कि भारत का ये स्टार स्पिनर कितना फिट है? भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बारे में अपनी राय को साफ कर चुके हैं कि अश्विन अब तक फिटनेस हासिल करने में नाकामयाब रहे हैं। कोहली ने कहा, ' दुर्भाग्य से अश्विन को हाल के दौरों पर एक जैसी समस्याएं पैदा हुई हैं। ये कुछ ऐसा है जिसको ठीक करने पर वो ध्यान देंगे।'

कोहली के बयान से झलकती फिलहाल की तस्वीर

कोहली के बयान से झलकती फिलहाल की तस्वीर

अश्विन कल खेलेंगे या नहीं ये 3 जनवरी की सुबह तय कर देगी। लेकिन कोहली मानते हैं कि अश्विन भारत के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। कोहली ने कहा कि हम उनको 100 प्रतिशत फिट चाहते हैं ताकि वे टेस्ट क्रिकेट में अपना अहम योगदान दे सके। कोहली ने यह भी कहा, 'अश्विन इस बात को लेकर बेहद निराश हैं कि वह समय पर चोट से उभर नहीं सके।' कोहली ने अश्विन के ना होने पर हनुमा विहारी को बतौर स्पिनर इस्तेमाल करने की बात की है।

सिडनी टेस्ट से ईशांत शर्मा हुए बाहर तो यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पूछे तीखे सवाल

ईशांत को भी पसलियों में दिक्कत

ईशांत को भी पसलियों में दिक्कत

उन्होंने विहारी की बॉलिंग क्षमता पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा है कि विहारी को जब भी गेंद दी जाती है तो वह हमेशा विकेट लेने की कोशिश करते ही दिखते हैं। बता दें कि भारत के लिए खिलाड़ियों की चोट बहुत बड़ा मुद्दा रहा है पृथ्वी शॉ हो या रोहित-अश्विन, टीम के लिए प्रमुख खिलाड़ियों का अहम मौकों पर चोट लगना चिंता का विषय है। आपको बता दें कि ईशांत शर्मा के बारे में भी खबरें आ रही हैं कि उनको भी पसलियों में तकलीफ के चलते टीम में शामिल ना करने का फैसला किया गया है। फिलहाल कोहली के बयानों के निहितार्थ निकाले तो एक बार फिर से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हुए हनुमा विहारी अगर नजर आ जाए तो कोई ताज्जुब नहीं होगा।

Story first published: Wednesday, January 2, 2019, 14:30 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+