दिग्गज क्रिकेटर लारा का बयान, क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं कोहली
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी कारण दुनियाभर में नाम कमा चुके हैं। युवा क्रिकेटर्स उन्हें फोलो करने से नहीं चूकते। फिटनेस को महत्व देने वाले कोहली का खेल के प्रति जुनून महान फुटबाॅल क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह है। यह कहना है विंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा का। लारा के अनुसार, खेल के प्रति समपर्ण के मामले में कोहली बिल्कुल रोनाल्डों की तरह हैं।
लारा ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा,'कोहली की क्रिकेट के प्रति तैयारी व लगाव असाधारण है। मुझे नहीं लगता कि वह केएल राहुल या रोहित शर्मा से ज्यादा प्रतिभाशाली है, लेकिन खुद को तैयार करने के लिए उसका समर्पण उसे अलग बनाता है। वह क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।'उन्होंने आगे कहा कि कोहली का फिटनेस स्त काफी ऊंचा है। उसकी मानसिक दृढ़ता अविश्वसनीय है। कोहली किसी भी युग की सर्वश्रेष्ठ टीम में जगह बनाएंगे, चाहे वह क्लाइव लॉयड की सत्तर के दशक की अपराजेय टीम हो या सर डान ब्रैडमैन की 1948 की विश्व विजेता टीम।
टेस्ट क्रिकेट में 12000 के करीब रन बना चुके लारा ने कहा,'उनकी बल्लेबाजी की तकनीक अलग है। उन्हें किसी भी दौर की टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता। खेल के सभी फाॅर्मेट में जिसका एवरेज 50 से ऊपर हो वो हैरान कर देने वाली बात है। यह विश्वास ना करने के लायक होगा।' लारा ने कोहली के अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स की भी तारीफ की। उन्होंने हेडिंग्ले में एशेज टेस्ट में स्टोक्स की 135 रनों की नाबाद पारी के बारे में कहा,'वह असाधारण पारी थी। उन्हें न सिर्फ उस पारी का, बल्कि विश्व कप फाइनल में 84 रनों की नाबाद पारी का श्रेय भी दिया जाना चाहिए। इससे कुछ समय पहले ही उन्होंने काफी खराब दौर देखा था और उससे उबरकर एक मजबूत क्रिकेटर के तौर पर उसने वापसी की।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
