IND vs AUS: बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरी टीम इंडिया, जानिए क्यों
बेंगलुरु: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हो रहा है। शुक्रवार को राजकोट में तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा गेम जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है और अब कोहली एंड कंपनी की नजरें एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कंगारूओं को मात देकर सीरीज जीतने पर लगी हैं।

खिलाड़ियों ने बाजुओं पर बांधी काली पट्टी
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने पहले दो मैचों की तरह ही टॉस जीता और पिछले मुकाबले में 341 रनों का पीछा करने में नाकाम रहने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। भारत ने जहां इस मुकाबले में वहीं पिछले मैच की विजेता टीम उतारी है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है और रिचर्डसन की जगह पर जोश हेजलवुड को टीम में जगह दी है। इसी बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों की बाजू पर बंधी काली पट्टी ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसका कारण भारत के पूर्व आलराउंडर बापू नाडकर्णी का निधन है। उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण 86 वर्षीय बापू ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाइव मैच का हाल यहां जानिए

बापू नादकर्णी के निधन का शोक
उन्हें 1964 में चेन्नई टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ लगातार ओवर मेडन करने के लिए जाना जाता है और यह अभी भी खेल के सबसे लंबे प्रारूप में एक विश्व रिकॉर्ड है।टीम इंडिया ने उनके सम्मान और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के प्रतीक के रूप में काले रंग की मेहंदी लगाई है। नाडकर्णी ने भारत के लिए 41 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 25.70 के औसत से 1414 रन बनाए और 88 विकेट लिए जिसमें 4 बार पांच विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट शामिल हैं।

इस मुकाबले में दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (सी), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (डब्ल्यू), मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, आरोन फिंच (सी), स्टीवन स्मिथ, मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
