कुंबले के त्यागपत्र पर जानिए क्या बोले सीएसी सदस्य दादा?
कोलकाता। कुंबले बनाम कोहली विवाद पर अभी तक शांत रहने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मुंह खोला है। भारतीय टीम के मुख्य कोच का चयन करने वाली तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य सौरव गांगुली ने कहा कि कुंबले का कोच पद से इस्तीफा देना उनका एक निजी निर्णय है।
लेकिन उन्होंने ऐन वक्त पर इस्तीफा दिया है, ऐसे में इतनी जल्दी टीम के लिए नया कोच नहीं खोजा जा सकता है।हर चीज का एक तरीका है और तरीके से चीजें करने में वक्त लगता है। आपको बता दें कि गांगुली के अलावा सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण सीएसी के सदस्य हैं। हालांकि कैप्टन कोहली और कुंबले के अनबन के सवाल पर गांगुली ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है।
कुंबले के इस्तीफे के पीछे कप्तान विराट कोहली से झगड़ा
गौरतलब है कि कुंबले के इस्तीफे के पीछे कप्तान विराट कोहली से उनकी अनबन बताई जा रही है, जो कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद एकदम से बढ़ गई थी, सूत्रों की माने तो सचिन, सौरव और लक्ष्मण चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इंग्लैंड मैं मौजूद थे और इन तीनों ने भी कोहली और कुंबले के विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो पाए।
कुंबले का एक साल का करार समाप्त हो गया था
मालूम हो कि कुंबले का एक साल का करार चैंपियंस ट्रॉफी की समाप्ति तक समाप्त हो रहा था लेकिन बीसीसीआई ने इसे विंडीज दौरे तक बढ़ा दिया था लेकिन कुंबले टीम के साथ वेस्टइंडीज नहीं गए और उसके बाद उन्होंने मंगलवार शाम को पद से त्यागपत्र दे दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
