ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती एशेज ट्रॉफी, स्कॉट बोलैंड ने तोड़ दिया 134 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को बुरी तरह से रौंदकर एशेज ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। बेबस इंग्लैंड पर नए बॉलर स्कॉट बॉलेंड इतने भारी पड़े की इंग्लिश टीम केवल 68 रन बनाकर ढेर हो गई। अंग्रेजों के लिए यह एशेज सीरीज में मिली लगातार तीसरी एशेज टेस्ट हार है। सीरीज के शुरुआत दो मुकाबले भी अंग्रेजों ने बुरी तरह से हारे थे।

सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया जहां पर इंग्लैंड ने पहले बैटिंग के दौरान केवल 185 रन बनाए। इसके बाद अंग्रेज गेंदबाजों ने किसी तरह ऑस्ट्रेलिया को 267 रनों पर समेटकर 82 ही रनों की लीड लेने दी लेकिन जब बैटिंग की दरकार थी तब अंग्रेज फिर से धराशाई हो गए और दूसरी पारी में केवल 68 रनों पर सिमट गए। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को 1 पारी और 14 रनों से जीत हासिल हुई। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम 3-0 से आगे है और सीरीज में दो मुकाबले खेले जाने बाकी हैं।

स्कॉट बोलैंड ने टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट लेने के दौरान सबसे कम रन खर्च करने का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 7 रन देकर 5 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स टर्नर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 1887 में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

बोलैंड के लिए सपनों सरीखी शुरुआत हुई है क्योंकि उन्होंने 7/55 के मैच के आंकड़े के साथ मैच को समाप्त किया और मेलबर्न में अपने डेब्यू पर ही मैन ऑफ द मैच जीता।

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत 31/4 पर की और कप्तान जो रूट व बेन स्टोक्स ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अंग्रेजों की सबसे बड़ी उम्मीद के तौर पर बल्ले और गेंद के खेल को शुरू किया। हालांकि, मिचेल स्टार्क ने 18वें ओवर में बेन स्टोक्स को 11 रन पर आउट कर बोलैंड का कहर शुरू होने से पहले उन सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

बोलैंड ने जॉनी बेयरस्टो को पांच रन पर एलबीडब्ल्यू, रूट 28 रन पर और टेलेंडर मार्क वुड और ओली रॉबिन्सन को डक के लिए आउट किया।

ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने जेम्स एंडरसन को दो रन पर बोल्ड करके इंग्लैंड को अपमान की आग में झोंक दिया। भले ही इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टेस्ट (1708) में प्रमुख रन-स्कोरर के रूप में 2021 को समाप्त किया लेकिन करारी हार का यह कलंक अंग्रेजों के लिए जल्द से धुलने वाला दाग नहीं है।

रूट ने मैच के बाद स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें पहले 2 टेस्ट में ब्रिस्बेन और एडिलेड में हारने के बाद मेलबर्न में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच सिडनी में 3 जनवरी से होगा।

Story first published: Tuesday, December 28, 2021, 9:30 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+