3rd T20, WIW vs INDW: स्पिनर्स के सामने वेस्टइंडीज ने टेके घुटने, 59 रन पर हुआ ऑलआउट
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची भारतीय महिला टीम ने अपना जीत का क्रम जारी रखते हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच 7 विकेट से जीत लिया है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 59 रन ही बना सकी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बेहद कम स्कोर वाले इस टी-20 मैच में 3 विकेट खोकर महज 16.4 ओवरों में इस इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और जेमिमा रोड्रिग्स की सधी हुई पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है।
और पढ़ें: 1st Test, IND vs BAN: आये दिन नया इतिहास रचने वाले विराट कोहली ने 2 साल बाद बनाया ये निगेटिव रिकॉर्ड
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की महिला टीम का टॉप ऑर्डर भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से फेल हो गया।

स्पिनर्स के सामने धराशायी हुई वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (7), स्टेसी एन किंग (7) और शेमाइन कैंपबेल (2) पावरप्ले के पहले 6 ओवर में केवल 12 रन ही जोड़ सकी। वेस्टइंडीज ती टीम ने महज 26 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे। अनुजा ने तीसरे ओवर में मैथ्यूज को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलायी। इसके बाद कैंपबेल और किंग भी पवेलियन लौट गयी। वेस्टइंडीज की तरफ से केवल चीडन नेशन (11) और चिनेली हेनरी (11) ही दोहरे अंक में पहुंच पायी। इस खराब शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज की टीम उबर नहीं सकी।
भारत के लिए स्पिनर राधा यादव (2/6), दीप्ति शर्मा (2/12), पूनम यादव (1/8) और अनुजा पाटिल (1/13) ने जीत की नींव रखी।

खराब शुरुआत के बाद रोड्रिगेज ने रखी भारत की जीत की नींव
छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। लगातार 2 अर्धशतक जड़ने वाली युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा इस मैच में बिना खाता खोले वापस लौट गई जबकि स्मृति मंधाना 3 रन ही बना सकी। कप्तान हरमन प्रीत कौर भी 7 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने 13 रन के कुल स्कोर पर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा (0) के विकेट खो दिए थे।
इसके बाद 37 के कुल स्कोर पर हरमनप्रीत कौर (7) भी आउट हो गई थीं। हालांकि इस बीच दूसरे छोर पर खड़ी जेम्मिाह रोड्रिगेज ने 51 गेंदों पर नाबाद 40 रन की पारी खेलकर भारत को 20 गेंद पहले ही जीत दिला दी।

भारत ने जीती लगातार दूसरी टी20 सीरीज
वेस्टइंडीज पर 3-0 की बढ़त हासिल करने के बाद भारत ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने पिछले महीने घरेलू श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। वहीं वेस्टइंडीज को टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज की महिला टीम को वनडे प्रारूप में 2-1 से हराया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
