त्रिकोणीय श्रृंखला : आस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया

By Ians

मेलबर्न| आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर रविवार को खेले गए त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के अपने दूसरे मुकाबले में भारत को चार विकेट से हरा दिया। इस श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की यह दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था।

आस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने 49 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर हासिल किया। सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने 96 रन बनाकर आउट हुए। स्टीवन स्मिथ ने 47 जबकि शेन वॉटसन ने 41 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से उमेश यादव ने दो विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद समी, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली।

इससे पूर्व रोहित शर्मा (138) की बदौलत भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए। सुरेश रैना ने 51 रनों का योगदान दिया। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने छह विकेट हासिल किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 18, 2015, 16:57 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+